{"_id":"63522d8eda2f7578ad235b6b","slug":"two-accused-arrested-for-robbing-a-group-agent-in-belghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बेलघाट में समूह एजेंट से लूट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बेलघाट में समूह एजेंट से लूट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Fri, 21 Oct 2022 10:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:56 AM IST
सार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेलघाट के राईपुर निवासी आदर्श सिंह व छितौनी बुजुर्ग निवासी करन के रूप में हुई है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 11 अक्तूबर को शाहपुर बेलाव गांव के पास सामूह एजेंट अशफाक से लूट हुई थी। जांच में पता चला कि बदमाश 1 लाख 96 हजार 305 रुपये लूटे गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेलघाट में समूह एजेंट से 11 अक्तूबर को हुई 1.96 लाख रुपये की लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात हजार पांच सौ 70 रुपये, मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि घटना में चार लोग शामिल थे, दो वांछितों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेलघाट के राईपुर निवासी आदर्श सिंह व छितौनी बुजुर्ग निवासी करन के रूप में हुई है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 11 अक्तूबर को शाहपुर बेलाव गांव के पास सामूह एजेंट अशफाक से लूट हुई थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि बदमाश 1 लाख 96 हजार 305 रुपये लूटे गए थे। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि दो साथियों के साथ मिलकर असलहे के दम पर वारदात की थी। एसपी ने बताया कि दो आरोपियों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।