फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Twins are daughters even if one daughter will get admission in quota

केंद्रीय विद्यालय: जुड़वा हैं बेटियां तो भी एक बेटी कोटे में मिलेंगे प्रवेश, फरवरी से मिलेगा ऑनलाइन फार्म

Tue, 04 Jan 2022 12:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Jan 2022 12:54 PM IST
सार

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक प्रवेश में मिलती है प्राथमिकता, कक्षा एक में प्रवेश के लिए फरवरी से मिलेगा ऑनलाइन फार्म।

विज्ञापन
Twins are daughters even if one daughter will get admission in quota
गोरखपुर केंद्रीय विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के मामले में जुड़वा बेटियों को एक मानते हुए सिंगल गर्ल चाइल्ड का लाभ दिया जाएगा। इसे लेकर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने दिशा निर्देश भी जारी किया है। फरवरी में कक्षा एक में प्रवेश के लिए, ऑनलाइन फार्म विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में इकलौती लड़कियों को दाखिले में प्राथमिकता दी जाती है। हर सेक्शन में दो सीटें इकलौती लड़कियों के लिए, आरक्षित रखी जाती हैं। केवीएस ने दिशा-निर्देश में साफ किया है कि किसी अभिभावक की यदि जुड़वां लड़कियां होंगी तो उन्हें एक ही गिना जाएगा। जब दाखिले के लिए, ड्रॉ किया जाएगा, तब जुड़वां लड़कियों की एक पर्ची डाली जाएगी तथा उस पर दोनों बच्चियों के नाम लिखे जाएंगे।
विज्ञापन


इस प्रकार यदि एक सेक्शन में दो जुड़वां बच्चियों का दाखिला होगा तो एक सीट भरी हुई मानी जाएगी। बता दें कि गोरखपुर में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स में कक्षा एक में 160 सीट तो केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर में कक्षा एक में 120 सीटों पर प्रवेश लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जुड़वां बच्चियों को लेकर रहता है असमंजस

दरअसल, यह देखा गया है कि जुड़वां बच्चियां होने पर अभिभावकों में यह भ्रम हो जाता है कि वह इकलौती लड़की की श्रेणी में आवेदन करें या नहीं। अक्सर ऐसे अभिभावक आवेदन ही नहीं कर पाते थे। लेकिन, केंद्रीय विद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि जुड़वां बच्चियों का मतलब इकलौती लड़की ही माना जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा एक से पांच में प्रवेश के दौरान सिंगल गर्ल चाइल्ड को प्रवेश में वरीयता दी जाती है। अगर जुड़वा बेटियां हैं तो उन्हें एक ही मानकर लाभ दिया जाता है। हर कक्षा में दो सीट बेटियों के लिए आरक्षित की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed