फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Turkish model light jewelery also special to look at women liking it

Gorakhpur News: तुर्की मॉडल के हल्के गहने भी देखने में खास..महिलाओं को आ रहे रास

Tue, 17 Oct 2023 12:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Oct 2023 12:34 PM IST
सार

दशहरा से लेकर आगे 15 दिसंबर के पहले तक त्योहार व शादियों की वजह से सराफा बाजार में रौनक बनी रहेगी। सराफा दुकानदारों ने बताया कि सोने-चांदी के आभूषणों के मॉडल में इस बार तुर्की मॉडल चर्चा में है।

विज्ञापन
Turkish model light jewelery also special to look at women liking it
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पितृपक्ष समाप्त होते ही सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। लगन से पहले नवरात्र में ही खरीदारी बढ़ गई है। इस बार तुर्की मॉडल चर्चा में है। इस मॉडल में हल्के वजन के गहनों को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि वे भारी और खास दिखते हैं। इस दशहरा, धनतेरस और दिवाली के बाद नवंबर-दिसंबर में लगन को ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। सराफा दुकानों में खरीदारों की अच्छी खासी संख्या दिखने लगी है।

विज्ञापन


इस साल बाजार में शुरू से ही चमक बनी हुई है। यहां तक कि पितृपक्ष में भी खरीदारी हुई। अब दशहरा से लेकर आगे 15 दिसंबर के पहले तक त्योहार व शादियों की वजह से सराफा बाजार में रौनक बनी रहेगी। सराफा दुकानदारों ने बताया कि सोने-चांदी के आभूषणों के मॉडल में इस बार तुर्की मॉडल चर्चा में है। दक्षिण भारतीय मॉडल के आभूषण भी लोगों के पसंदीदा हैं।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों का कहना है कि इस बार 15 से 20 दिन ही लगन का है। ऐसे में सभी वर्गों के लोग शादी की तैयारियों के अलावा त्योहार को खास बनाने के लिए भी आभूषण की खरीदारी करेंगे। ऐसे में सभी वर्गों के पहुंच को ध्यान में रखकर सोने-चांदी के आभूषणों को तैयार करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बोले कारोबारी

इस बार बाजार में रौनक है। सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और बढ़ोतरी की संभावना है। ऐश्प्रा इस बार फिर अलग-अलग उपहार के साथ नए डिजाइन के आभूषणों को लेकर बाजार में आई है। -सौमित्र सराफ, निदेशक ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स।

हर साल अलग-अलग वर्ग की डिमांड को ध्यान में रखकर आभूषण डिजाइन कराए जाते हैं। इस बार तुर्की मॉडल के आभूषण लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। त्योहार और लगन को देखते हुए सभी वर्गों के लिए खास तैयारी की गई है। -अभिषेक गुप्ता, निदेशक, स्वस्तिक जेम्स एंड ज्वेलर्स।

पितृपक्ष के बाद अब त्योहार में रौनक लौटी है। इस बार त्योहार के साथ लगन भी है। समय के साथ लोगों के शौक भी बदलते हैं, इसीलिए नए-नए डिजाइन भी बनवाए जाते हैं। अब फिर से भारी दिखने वाले गहनों की डिमांड बढ़ रही है। -संजय अग्रवाल, परंपरा जेम्स एंड ज्वेलर्स।
 

इस बार कंपनी ने आम लोगों का खास ख्याल रखते हुए धरोहर नाम से योजना शुरू की है। कंपनी की तरफ से इस योजना के तहत ग्राहकों को सस्ते दर पर हल्के और भारी दिखने वाले आभूषण मिल सकेंगे। -पवन, मैनेजर तनिष्क।

इस बार ग्राहकों को दक्षिण के आभूषण भी खूब पसंद आ रहे हैं। कारण है कि हल्के डिजाइन में भारी नजर आने के साथ ही इनके दाम भी खरीदारों की पहुंच के होते हैं। दूसरा, ये आभूषण दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में इस बार इन आभूषणों की भी एक खास शृंखला तैयार करवाई गई है। -उत्सव मर्तिया, मर्तिया ज्वेलर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed