फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tudents failed 12 class

बारहवीं की परीक्षा में फेल विद्यार्थियों का हंगामा

Sun, 01 Aug 2021 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
tudents failed 12 class
परीक्षा में फेल विद्यार्थियों का हंगामा
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जारी किए गए बारहवीं के परिणाम में फेल होने वाले विद्यार्थियों ने शनिवार को सेंट जेवियर्स स्कूल आजाद चौक पहुंचकर हंगामा किया और स्कूल प्रशासन विरोधी नारे लगाए। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि वो जिस स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं उसके पास मान्यता ही नहीं है। बिना मान्यता के ही प्रवेश ले लिया गया।
स्कूल के सात छात्र फेल हुए हैं जबकि एक विषय में फेल आधा दर्जन के करीब छात्रों का कंपार्टमेंट लगा है। छात्र संजीव कुमार ने बताया कि बायो ग्रुप से एडमिशन लिया था। दसवीं में अच्छे नंबरों से पास हुआ, लेकिन इंटर में फेल कर दिया गया। हर्ष पांडेय ने कहा कि उसे फिजिक्स और मैथ्स दोनों में फेल कर दिया गया है। आयुष ने बताया कि उसे मैथ्स में सिर्फ आठ नंबर ही मिले हैं। अभिषेक सिंह ने कहा कि उसे बायो में 13 नंबर और फिजिक्स में दो नंबर देकर फेल कर दिया गया है। अनामिका राव ने बताया कि उसे बायो में सिर्फ 11 नंबर मिले हैं। इसी तरह से मोहम्मद युसूफ, विशाल यादव, अभिषेक यादव, विकास साहनी, आदित्य चौधरी, अंकित गुप्ता आदि छात्रों का कहना था कि वह हाईस्कूल में अच्छे नंबरों से पास थे। इंटर में प्री-बोर्ड की परीक्षा भी दिए। बावजूद उनको फेल कर दिया गया।
विज्ञापन

नंबर से संतुष्ट नहीं होने वाले विद्यार्थी दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हाईस्कूल और इंटर की मान्यता हमारे स्कूल की नहीं है। सेंट जेवियर्स, सहजनवां भीटीरावत से इन सभी बच्चों की पढ़ाई चलती है। -शिवानंद दूबे, प्रबंधक, सेंट जेवियर्स स्कूल, आजाद चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मान्यता के स्कूल संचालित हो रहा है तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -योगेंद्र नाथ सिंह, जेडी गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed