फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   TTE made friendship by helping in the train, now jailed for rape

Gorakhpur News: टीटीई ने ट्रेन में मदद कर की दोस्ती, अब दुष्कर्म के आरोप में गया जेल

Sun, 28 May 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
TTE made friendship by helping in the train, now jailed for rape
टीटीई ने ट्रेन में मदद कर की दोस्ती, अब दुष्कर्म के आरोप में गया जेल
फोटो
विज्ञापन

- गोंडा की मूल निवासी युवती ने दर्ज कराया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस
- लखनऊ आते-जाते हुई थी दोस्ती, दो साल से रामगढ़ताल इलाके में किराए पर दिलाया था मकान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने आधी उम्र की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी टीटीई सतीश कुमार सिंह (40) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, गोंडा की रहने वाली 22 साल की युवती की लखनऊ आते-जाते टीटीई से दोस्ती हो गई थी। रिश्ते गहरे हुए तो दो साल पहले टीटीई ने युवती को किराए का कमरा भी दिला दिया था। अब शादी का दबाव बनाने पर उसने पहले से शादीशुदा होने की दलील देते हुए इन्कार कर दिया। रामगढ़ताल पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी टीटीई के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
आरोपी सतीश कुमार सिंह कृष्णानगर प्राइवेट कॉलोनी का मूल निवासी है। प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी टीटीई की ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान युवती से मुलाकात हुई थी। फिर ड्यूटी के क्रम में आते-जाते कई बार युवती से मुलाकात हुई। इस दौरान आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताया। इसके बाद युवती से उसके नजदीकी संबंध हो गए। दो साल पहले युवती अपना घर छोड़ कर गोरखपुर आ गई। रामगढ़ताल इलाके के एक कॉलोनी में टीटीई ने उसे एक कमरा किराए पर दिला दिया। इसके बाद भी आरोपी ने उसे दो साल तक यही बताया कि पत्नी से तलाक हो गया है। जल्द ही शादी कर लिया जाएगा लेकिन, बाद में इन्कार करने लगा। युवती से कहा कि पत्नी से उसके बेहतर रिश्ते हैं और तुम कहीं और शादी कर लो, मदद भी कर दूंगा। इसके बाद खुद को ठगा महसूस होने पर युवती ने रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

..........
पत्नी ने तहरीर देकर वसूली का लगाया था आरोप
उधर, टीटीई की पत्नी को जब पति के अनैतिक रिश्तों के बारे में पता चला तो उन्होंने एक पुलिस अफसर को प्रार्थना पत्र देकर युवती पर वसूली का आरोप लगाया था। पत्नी का आरोप है कि पति ने युवती के पिता भी रेलवे में हैं। इस वजह से पति ने मदद कर दी और अब झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली कर रही है। इस प्रकरण की जांच अभी चल ही रही थी कि पुलिस ने युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed