फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   TT boarded from Gorakhpur saved the life of an elderly man by giving CPR in a moving train.

सराहनीय प्रयास: चलती ट्रेन में अटकी बुजुर्ग की सांस, टीटीई ने सीपीआर देकर बचाई जान

Sun, 24 Nov 2024 10:30 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 10:30 AM IST
सार

अमृतसर से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) में 70 वर्षीय उमेश दास पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के सीवान से आगे बढ़ने के कुछ देर बाद कटिहार से हाजीपुर जा रहे उमेश ने पत्नी से सीने में दर्द की शिकायत की और सीट पर लेटने लगे। साथ में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने उनके दर्द का कारण समझने का प्रयास किया, तब तक उनकी सांस तेज चलने लगी।

विज्ञापन
TT boarded from Gorakhpur saved the life of an elderly man by giving CPR in a moving train.
सीपीआर देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम्रपाली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की शनिवार दोपहर छपरा स्टेशन से पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। पत्नी ने मदद की गुहार लगाई तो टिकट जांच कर रहे टिकट निरीक्षकों राजीव कुमार और मनमोहन वहां पहुंचे और सीपीआर देकर उनकी जान बचा ली।

विज्ञापन



ट्रेन के छपरा पहुंचने पर बुजुर्ग की स्टेशन पर मेडिकल टीम ने जांच की और उनकी हालत ठीक होने पर उन्हें हाजीपुर पहुंचाया गया। अमृतसर से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) में 70 वर्षीय उमेश दास पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के सीवान से आगे बढ़ने के कुछ देर बाद कटिहार से हाजीपुर जा रहे उमेश ने पत्नी से सीने में दर्द की शिकायत की और सीट पर लेटने लगे।
विज्ञापन


साथ में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने उनके दर्द का कारण समझने का प्रयास किया, तब तक उनकी सांस तेज चलने लगी। उनकी हालत देख पत्नी चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाने लगी। उनकी आवाज सुन टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन कुमार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग की स्थिति देख दोनों ने बिना समय गंवाए सीपीआर और माउथ-टू-माउथ ऑक्सीजन सपोर्ट देना शुरू किया। करीब पांच मिनट तक लगातार कोशिश के बाद यात्री की स्थिति में सुधार दिखना शुरू हो गया और उन्होंने अपनी आंखें खोल दीं और उठकर बैठ गए। कोच में मौजूद सवारियों ने टीटीई के प्रति आभार जताया।


ट्रेन के छपरा पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसकी जांच की और उनकी हालत में सुधार देखते हुए उसी ट्रेन से उन्हें हाजीपुर रवाना कर दिया गया।

काम आया प्रशिक्षण
पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने कर्मचारियों को यात्री सेवा कार्यों में निपुण बनाने के साथ ही कार्य क्षमताओं को विकसित करने हेतु ‘कर्मयोगी मॉड्यूल’ में प्रशिक्षित किया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण का नतीजा था कि जैसे ही खबर मिली तो टिकट निरीक्षकों ने बिना देर किए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देकर बुजुर्ग यात्री का जीवन बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed