फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, TSI beats coach in regional stadium, video goes viral

Gorakhpur News: रीजनल स्टेडियम में टीएसआई ने कोच को पीटा, वीडियो वायरल-वर्दी पहने भांजते दिखे लाठी

Thu, 20 Jun 2024 11:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 20 Jun 2024 11:00 AM IST
सार

वीडियो में दिख रहे टीएसआई की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। उसका बेटा वेटलिफ्टिंग का खिलाड़ी है। शाम को वह रीजनल स्टेडिमय में प्रैक्टिस करने पहुंचा था। इस दौरान पॉवरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी रॉड लेकर आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों के कोच भी शामिल हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस विभाग के टीएसआई राकेश कुमार कुछ लोगों के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  TSI beats coach in regional stadium, video goes viral
हाथ में लाठी लेकर ट्रैफिक ड्रेस पहने दिखे वायरल फोटो में टीएसआई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रीजनल स्टेडियम में बुधवार की शाम वर्दी में पहुंचे टीएसआई ने पॉवर लिफ्टिंग के कोच प्रवीण कुमार पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान स्टेडियम में प्रैक्टिस करने पहुंचे खिलाड़ियों में भगदड़ मच गई। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित कोच ने टीएसआई के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो में दिख रहे टीएसआई की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। उसका बेटा वेटलिफ्टिंग का खिलाड़ी है। शाम को वह रीजनल स्टेडिमय में प्रैक्टिस करने पहुंचा था। इस दौरान पॉवरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी रॉड लेकर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दोनों के कोच भी शामिल हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस विभाग के टीएसआई राकेश कुमार कुछ लोगों के साथ पहुंच गए। वह पॉवरलिफ्टिंग के कोच प्रवीण कुमार को देखते ही हमलावर हो गए। वायरल वीडियो में टीएसआई कोच के सिर पर पैर पर डंडे से प्रहार करते दिख रहे हैं।


टीएसआई और उसके साथियों की हरकत से नाराज खिलाड़ी आंदोलित हो गए। उधर, पीड़ित कोच प्रवीण सिंह ने कैंट थाने में आरोपी टीएसआई एवं अन्य के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस मारपीट के घायल दोनों कोच दिलीप और प्रवीण कुमार के चिकित्सकीय जांच की कार्रवाई में जुट गई है।

आरएसओ ने दोनों कोच को किया तलब
पॉवरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी रॉड को लेकर आपस में भिड़ गए थे। इसमें दोनों के कोच भी शामिल थे। इसी बीच वेटलिफ्टिंग के एक खिलाड़ी के पिता टीएसआई राकेश सिंह आए और वे भी मारपीट में शामिल हो गए। वेटलिफ्टिंग के कोच दिलीप और पॉवरलिफ्टिंग के कोच प्रवीण कुमार को आरएसओ ने बृहस्पतिवार को सुबह तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed