फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Truck stolen from Khorabar, recovered in Kushinagar in one and a half hour

Gorakhpur News: खोराबार से ट्रक चोरी, डेढ़ घंटे में कुशीनगर में बरामद

Wed, 12 Jun 2024 03:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Truck stolen from Khorabar, recovered in Kushinagar in one and a half hour
गोरखपुर। खोराबार इलाके के रामनगर कड़जहा चौराहे के पास से रविवार की रात 8:30 बजे चोरी हुए ट्रक को पीछा कर खोराबार पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे में बरामद कर लिया। चोरी की जानकारी होते ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो कुशीनगर जिले के फाजिलनगर के पास ट्रक मिल गया। एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अमरेश कुमार राम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी ट्रक चालक अमरनाथ पांडेय ने रामनगर कड़जहा चौक स्थित जीडी गोयनका स्कूल के पास ट्रक खड़ा किया था। रविवार की रात में 8:30 बजे दो लोग ट्रक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने तत्काल पुलिस को ट्रक चोरी की जानकारी दी। एसएसआई लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, चौकी इंचार्ज सिक्टौर संजय सिंह टीम के साथ पीछे लग गए। सीसीटीवी कैमरे को देखते हुए फाजिलनगर पहुंचे और रविवार की रात में ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिए। बरामदगी के बाद लौटी टीम ने सोमवार की रात में पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed