{"_id":"65c9a36f349e70f6ba006fae","slug":"truck-overturned-on-track-near-campierganj-station-trains-stood-still-for-five-hours-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कैंपियरगंज स्टेशन के पास ट्रैक पर पलटा ट्रक, पांच घंटे खड़ी रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कैंपियरगंज स्टेशन के पास ट्रैक पर पलटा ट्रक, पांच घंटे खड़ी रहीं ट्रेनें
Mon, 12 Feb 2024 10:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:19 AM IST
सार
कैंपियरगंज में रेलवे क्रासिंग के ट्रैक पर ट्रक पलटने से एक मालगाड़ी चार घंटे तक खड़ी रही। पीपीगंज में ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस को तीन घंटे 50 मिनट तक रुकना पड़ा। मानीराम में मुंबई-पनवेल एक्सप्रेस को दो घंटे रुकना पड़ा। आनंदनगर जंक्शन पर मैलानी एक्सप्रेस को 2 घंटे 41 मिनट और नौतनवां-गोरखपुर डेमू को दो घंटे 25 मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंपियरगंज रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग पार करते समय शनिवार रात करीब 2:30 बजे टायर फटने से सीमेंट लदा ट्रक रेलवे ट्रैक पर पलट गया। इससे पांच ट्रेनें पांच घंटे तक जहां-तहां खड़ी रहीं। इनमें एक मालगाड़ी भी शामिल रही।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रक को क्रेन की मदद से ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया। करीब पांच घंटे तक चार सवारी गाड़ी रुकी रहने से उसमें सवार यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कैंपियरगंज रेलवे स्टेशन के 25-सी समपार फाटक के बीच रेल लाइन पर शनिवार रात टायर फटने की वजह से पलटे ट्रक को रेल अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने हाइड्रा मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद हटवाया।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बाधित रेल ट्रैक खाली कर ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया। इस दौरान रेलवे के इसरार अहमद, उपनिरीक्षक शिव शरण, सीनियर सेक्शन इंजीनियर जीतेंद्र गुप्ता सहित रेलवे व सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार रात ट्रक का पहिया फट गया था। इस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। क्रेन बुलाकर ट्रक को हटाया गया। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
कैंपियरगंज में रेलवे क्रासिंग के ट्रैक पर ट्रक पलटने से एक मालगाड़ी चार घंटे तक खड़ी रही। पीपीगंज में ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस को तीन घंटे 50 मिनट तक रुकना पड़ा। मानीराम में मुंबई-पनवेल एक्सप्रेस को दो घंटे रुकना पड़ा। आनंदनगर जंक्शन पर मैलानी एक्सप्रेस को 2 घंटे 41 मिनट और नौतनवां-गोरखपुर डेमू को दो घंटे 25 मिनट तक रोकना पड़ा। इस बीच इन ट्रेनों में सवार यात्रियों को काफी परेशानी हुई।