फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   truck driver commit suicide in basti

बस्ती: ट्रक चालक की कुंडी से लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 29 Nov 2020 03:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 Nov 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
truck driver commit suicide in basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना लालगंज के बोकनार गांव में शनिवार शाम 6:00 बजे कमरे में 27 वर्षीय युवक की लटकती लाश मिली। यह देख परिवार के लोग सन्न हो गए।

विज्ञापन


बोकनार निवासी जितेंद्र पुत्र श्री राम मुंबई में ट्रक चलाता था। एक महीने पहले अपने घर आया था। वहां लॉकडाउन में काम ने मिलने से जितेंद्र आर्थिक रूप से काफी तंगी में था। परिवार वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो जितेंद्र को घर बुला लिया।
विज्ञापन


चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा जितेंद्र नशे का आदी हो गया। नशा न करने पर जितेंद्र बेचैन हो जाता था। बड़े भाई रामवृक्ष ने बताया कि शाम 6:00 बजे जब जितेंद्र चाय पीने के लिए घर नहीं आया। तो मेरा छोटा भाई वीरेंद्र, जितेंद्र को खोजते हुए सौ मीटर दूरी पर बने मकान पर बुलाने के लिए गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा खोला तो जितेंद्र को छत में लगे कुंडी से लटकता देख जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिवार व अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए और परिजनों ने इसकी सूचना लालगंज पुलिस को दी।


प्रभारी निरीक्षक लालगंज ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक जितेंद्र का सबसे बड़ा भाई रामवृक्ष, दूसरे नंबर पर मनोज तीसरे नंबर पर वीरेंद्र के अलावा दो बहने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed