{"_id":"661f104f1308fd3963070867","slug":"truck-crushes-bike-rider-deathtruck-crushes-bike-rider-death-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-527922-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
ट्रक में फंसकर 30 मीटर तक घसीटता रहा युवक
अमर उजाला ब्यूरो
पिपराइच (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में मंगलवार को दिन में तीन बजे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि युवक ट्रक में फंसकर 30 मीटर तक घसीटता रहा। पुलिस युवक की पहचान गौरा गांव के बथुहिया टोला निवासी निर्गुण उर्फ टेमी के रूप में की। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बथुहिया निवासी निर्गुण तीन बजे बेला चौराहे पर दवा लेने जा रहा था। अभी गांव के चौराहे पर ही पहुंचा था कि सोनबरसा से पिपराइच की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और निर्गुण ट्रक में फंस गया। 30 मीटर आगे जाने के बाद जब लोगों ने शोर मचाया तब चालक ने ट्रक रोका। इस दौरान युवक की मौत हो चुकी थी। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
......................
सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में बिस्टौली निवासी 58 वर्षीय मुन्नीलाल की मंगलवार को बीआरडी मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। रविवार की सुबह गांव के बाहर सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए थे, जहां से डाक्टरों ने बीआरडी रेफर कर दिया था। मुन्नीलाल के भाई अवधेश की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। ब्यूरो