{"_id":"6667825e36b1e5db8b069334","slug":"troubled-mother-and-son-tried-to-commit-suicide-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-586182-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: परेशान मां-बेटे ने जान देने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: परेशान मां-बेटे ने जान देने की कोशिश की
विज्ञापन
- सहजनवां थाना क्षेत्र के पाली के रहने वाले हैं दोनों, मेडिकल कालेज में चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र की पाली निवासी दसई देवी ने रविवार की रात गृह कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होता देख उसका बेटा विशाल भी मां के साथ जान देने के लिए फंदे से लटक गया। दोनों को गंभीर हालत में परिजन सीएचसी ठर्रापार लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने हालत में सुधार न होते देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
दसई देवी अपने छोटे बेटे विशाल को अधिक दुलार करती हैं। मांगने पर घर में रखे रुपए उसे चुपके से दे देती थीं। इसकी जानकारी होने पर दसई के पति और बड़े बेटे ने उनसे रुपए का हिसाब मांगा। इस पर पता चला कि विशाल मनमाने तरीके से खर्च कर रहा है। इसके बाद से घर में दसई देवी की भूमिका को लेकर कलह हो गया। इसी बीच रविवार को दसई देवी को स्वजनों ने डांट दिया।
घर में आई नई बहू के सामने डांट पड़ने से दसई देवी नाराज हो गईं और रात में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उधर मां की हालत गंभीर देख विशाल भी फंदे से लटक गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि मां-बेटे की हालत गंभीर है। उधर घटना की जानकारी होने पर सहजनवां पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।