फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Troubled by not being able to repay loan dead body of young man found hanging

Basti News: कर्ज अदा न कर पाने से परेशान युवक का फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

Thu, 17 Aug 2023 03:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कलवारी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी कलवारी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Aug 2023 03:44 PM IST
सार

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । मौके पर कई जगह से लोन लेने की बात सामने आई है। सभी पहलुओं का जांच किया जाएगा। परिवार में माता सुभागी देवी,भाई कुलदीप, प्रदीप के अलावा पत्नी रीना के दो बेटे प्रिंस 10 वर्ष तथा प्रेम कुमार 6 वर्ष है। सब लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Troubled by not being able to repay loan dead body of young man found hanging
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घर बनवाने के लिए लिया कर्ज अदा न कर पाने की वजह से परेशान कलवारी थाना क्षेत्र के भंगुरा गांव के 32 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर लिया। बृहस्पतिवार को सुबह बाग में आम के पेड़ से लटका उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया और विधिक कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भंगुरा निवासी दिलीप कुमार गौतम के पिता राम करन ने बताया कि उनका बेटा घर बनवाने के लिए कई स्वयं सहायता समूह से लोन ले रखा था। जिसकी किस्त न भर पाने के कारण वह दिल्ली कमाने चला गया था। शनिवार को वापस गांव लौटा तो समूह के सदस्य उसके घर पहुंचे और ब्याज सहित कर्ज की रकम अदा करने को कहा।
विज्ञापन


 

इसे लेकर कुछ विवाद हो गया। जिसके कारण उसकी पत्नी अपने मायके नगर थानाक्षेत्र के कूरहा पट्टी चली गई थी। पैसा ना देने के कारण समूह के सदस्य उसके घर का गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा तथा टीन सेड सहित उठाकर ले जाने योग्य सामान लेकर चले गए थे।

बुधवार को समूह की बैठक थी, जिसमें वह भाग लेने के लिए 10 बजे गया था। शाम को वापस न आने पर परिवार के लोगों को लगा कि वह अपनी ससुराल पत्नी के पास गया होगा। किंतु बृहस्पतिवार सुबह नित्यक्रिया के लिए निकले गांव के लोगों ने गांव के पश्चिम तलरिया बाग में आम के पेड़ से लटकता हुआ शव देखा।



 

परिवार में माता सुभागी देवी,भाई कुलदीप, प्रदीप के अलावा पत्नी रीना के दो बेटे प्रिंस 10 वर्ष तथा प्रेम कुमार 6 वर्ष है। सब लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । मौके पर कई जगह से लोन लेने की बात सामने आई है। सभी पहलुओं का जांच किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed