फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Troubled by blackmailing, woman commits suicide, FIR registered against youth

Gorakhpur News: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने की थी आत्महत्या, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Mar 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Troubled by blackmailing, woman commits suicide, FIR registered against youth
महावीर छपरा/कसीहार। बेलीपार थाना क्षेत्र के गांव में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती गांव के ही दो लोगों के घर पर घरेलू कामकाज करती थी। आरोप है कि गांव के ही बिट्टू निषाद का उनके घर अक्सर आना-जाना था। इसी दौरान उसने युवती के मोबाइल से उसका फोटो और वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे युवती मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी।
विज्ञापन

बीते आठ जनवरी को युवती ने कमरे फंदे लगा लिया। जानकारी पर परिजन पास के एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।सूचना पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक, युवती के मोबाइल से फोटो और वीडियो लेकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता था। इसी मानसिक दबाव के चलते पायल ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर बेलीपार पुलिस ने आरोपी बिट्टू निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed