फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trouble again in the bank...mastermind canteen boy's brother also a victim of fraud

Gorakhpur News: बैंक में फिर गोलमाल...मास्टरमाइंड कैंटीन बॉय का भाई भी जालसाजी का शिकार

Sat, 12 Oct 2024 04:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Trouble again in the bank...mastermind canteen boy's brother also a victim of fraud
गोरखपुर। जंगल कौड़िया स्थित एसबीआई शाखा में एक के बाद एक गोलमाल के मामले सामने आ रहे हैं। 80 लाख से अधिक की जालसाजी का मामला खुला नहीं था कि अब एक नया मामला सामने आया है। पता चला है कि जालसाजी के मास्टरमाइंड बताए जा रहे कैंटीन बॉय पंकज मणि त्रिपाठी के भाई तेज मणि त्रिपाठी के खाते से भी 78 लाख की रकम इधर-उधर कर दी गई है। तेज मणि ने जून 2024 में ब्रांच मैनेजर दीपक कुमार से शिकायत दर्ज कराई थी। तब से बैंक की विजिलेंस टीम मामले की जांच कर रही है। मामला घुमाने के लिए तो ऐसा नहीं किया जा रहा, इस पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तेज मणि ने बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक से जानकारी भी ली, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। तेज मणि के अनुसार, उन्होंने गोल्ड लोन और जमा-पूंजी की रकम खाते में जमा की थी।
विज्ञापन

जंगल कौड़िया क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी तेज मणि के अनुसार, 78 लाख रुपये बिना उनकी अनुमति के ट्रांसफर किए गए हैं। 22 सितंबर से 19 अक्तूबर 2023 के बीच 78 लाख रुपये इधर-उधर किए गए। इसका कोई मैसेज मोबाइल पर भी नहीं आया। जून 2024 में खाते की जांच कराने पर पता चला कि रकम नहीं है। इसके बाद शाखा प्रबंधक दीपक कुमार से मिलकर पूरी जानकारी दी। प्रार्थना पत्र दिया तो जांच का आश्वासन दिया गया। इसके बाद से अब तक जांच ही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामने आ चुकी है 80 लाख से अधिक की जालसाजी



एसबीआई जंगल कौड़िया शाखा में 80 लाख रुपये से अधिक की जालसाजी का मामला राजू सिंह की शिकायत पर उजागर हुआ। रसूलपुर चकिया के राजू सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उन्होंने तीन लाख की एफडी कराई थी, जिसे बिना उनकी जानकारी के तोड़कर रकम दूसरे के खाते में भेज दी गई थी। पुलिस और बैंक प्रबंधन की जांच में जालसाजी का खुलासा हुआ तो तत्कालीन शाखा प्रबंधक कुमार भाष्कर भूषण और अकाउंटेंट अमरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। अकाउंटेंट को पुलिस ने बीते रविवार को गिरफ्तार भी कर लिया। तत्कालीन शाखा प्रबंधक और कैंटीन बॉय के अंतरिम जमानत पर होने के चलते पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई रोक दी। पुलिस अब उनकी जमानत अवधि बीतने का इंतजार कर रही है।



कैंटीन बॉय बोला- मैं बेकसूर हूं



मैं बैंक में सिर्फ चाय-पानी पिलाने का कार्य करता था। मैं इस मामले में निर्दोष हूंं। मुझे फंसाया जा रहा है। बैंक खातों से रकम इधर-उधर करने में मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे ऐसा कोई अधिकार भी नहीं मिला था।




-पंकज मणि त्रिपाठी, कैंटीन बॉय




तेज मणि त्रिपाठी ने 78 लाख रुपये की जालसाजी की शिकायत की थी। उनके प्रार्थना पत्र को आरबीओ को भेजा गया था। तेज मणि ने बैंकिंग लोकपाल में भी शिकायत की थी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।



-दीपक कुमार, शाखा प्रबंधक, जंगल कौड़िया एसबीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed