{"_id":"6803ec1e673f55a2dc0cc3d3","slug":"tripping-happened-in-rapti-nagar-and-insulator-puncture-happened-in-madhopur-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-906687-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्तीनगर में ट्रिपिंग व माधोपुर में हुआ इंसुलेटर पंचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्तीनगर में ट्रिपिंग व माधोपुर में हुआ इंसुलेटर पंचर
Sun, 20 Apr 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गर्मी में आए दिन फॉल्ट से बिजली गुल हो जा रही है। शनिवार को दिन में राप्तीनगर में ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं, बक्शीपुर उपकेंद्र के माधोपुर में इंसुलेटर पंचर होने से करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बक्शीपुर के एक्सईएन अतुल रघुवंशी ने बताया कि छोटे-छोटे फॉल्ट की सूचना मिलने पर इसे तत्काल ठीक करवाया गया। माधोपुर में सुबह इंसुलेटर पंचर हुआ, जिसे ठीक करवाया गया। वहीं, शाहपुर उपकेंद्र क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर की साफ-सफाई के लिए शिवपुर शहबाजगंज में दो ट्रांसफाॅर्मर लगभग दो से तीन घंटे तक बंद रहे।
शाहपुर से एसडीओ अमन गुप्ता ने बताया कि ओवरलोड होने पर ट्रांसफाॅर्मर सुरक्षित रहे, इसके लिए फ्यूज लगाया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में बाधा नहीं होगी। वहीं मोहद्दीपुर उपकेंद्र क्षेत्र में छोटे-छोटे फॅाल्ट की सूचना मिली जिसे ठीक करवाया गया। राप्तीनगर के एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि सुबह बारिश के समय कुछ जगहों पर ट्रिपिंग की समस्या आई थी। लगभग एक घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसे जल्द ही सही करवाया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों मेंफॉल्ट से उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा।