फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   triple murder in Gorakhpur Khorabar police station

नहीं थम रहे यूपी में अपराध: गोरखपुर में तीन लोगों की गला काटकर हत्या, मौके पर सात थानों की पुलिस

Tue, 26 Apr 2022 10:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 10:04 AM IST
सार

गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है।

विज्ञापन
triple murder in Gorakhpur Khorabar police station
triple murder in Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में दिल दहला देने वाली दो घटनाओं के बाद अब गोरखपुर में भी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज में सोमवार रात एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती और उसके मां-बाप की धारदार हथियार (बांका) से वार करके हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी।

विज्ञापन


उधर, हत्या के बाद आरोपी आलोक पासवान खुद थाने पहुंचा और पुलिस को तीन लोगों की हत्या करने की सूचना दी। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बांका बरामद किया है। आरोीपी ने एकतरफा प्रेम में वारदात करना स्वीकार भी लिया है।   
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार के रायगंज निवासी गामा निषाद (45) विदेश में रहते थे। चार महीने पहल घर आए और गांव से एक किलोमीटर दूर बंगला चौराहे पर मकान बनवाया। यहीं पर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की शादी 27 अप्रैल को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सोमवार रात में मटकोड़वा का कार्यक्रम था। गामा अपने नए मकान से अपनी पत्नी संजू (38) बेटी प्रीति (20) के साथ पैदल ही जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आलोक ने प्रीति को देखते ही प्यार का इजहार कर दिया। प्रीति के इनकार करते ही आलोक ने धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि उसका सिर बीच से फट गया।

यह देख पिता गामा और मां संजू दौड़े, तो सिरफिरे ने उनके भी सिर पर हमला कर दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। सुनसान जगह पर वारदात होते किसी ने नहीं देखी। थोड़ी देर बाद आरोपित खुद पुलिस थाने पहुंच गया और हत्या की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने गांव के प्रधान सुग्रीव से संपर्क किया और मौके पर फोर्स रवाना हुई। वहीं, सूचना पाते ही एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे. रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स लगा दी गई है। मृतक गामा के भतीजे केशव ने आलोक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed