फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tricolor will be hoisted on 12 lakh houses in 10 districts of Gorakhpur Basti and Azamgarh divisions

अमृत महोत्सव: हर घर पर फहरेगा तिरंगा, भाजपा ने झोंकी ताकत

Mon, 25 Jul 2022 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Jul 2022 11:36 AM IST
सार

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की। इसी सिलसिले में वर्चुअल बैठक भी हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 9 और 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 11 अगस्त को महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई का अभियान चलेगा।

विज्ञापन
Tricolor will be hoisted on 12 lakh houses in 10 districts of Gorakhpur Basti and Azamgarh divisions
तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए ताकत झोंक दी। गोरखपुर-बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों में 12 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। इसके लिए बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तरीय कमेटी काम कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की। इसी सिलसिले में वर्चुअल बैठक भी हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 9 और 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 11 अगस्त को महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई का अभियान चलेगा। इसी दिन भाजपा नेता अपने क्षेत्र के किसी सम्मानित व्यक्ति के घर जाकर झंडा लगवाएंगे। गांवों में प्रभात फेरी निकालने की तैयारी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराकर इस महाअभियान को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले और मंडल स्तर पर तीन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर एक-एक पदाधिकारी नामित हैं। इन सबको अभियान सफल बनाना है। सबकी सहभागिता सुनिश्चित करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed