फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tribute paid to Harishankar Tiwari

Gorakhpur News: हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि देकर किया नमन

Thu, 18 May 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Harishankar Tiwari
गोरख्पुर। उत्तर प्रदेश सरकार में पांच बार कैबिनेट मंत्री और राजनीति के बाहुबली नेता पंडित हरिशंकर तिवारी का 88 वर्ष की आयु में मंगलवार की शाम अपने आवास पर निधन हो गया। बुधवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर लोगों ने श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

जसवल : पंडित हरिशंकर तिवारी की मृत्यु पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। क्षेत्र के राजू दुबे, पप्पू पांडेय, राधेश्याम गिरी आदि ने ने कहा कि ब्राह्मण समाज की राजनीति में एक बड़े नेता की क्षति हुई है, इस क्षति की भरपाई नहीं हो पाएगी। बढ़या गांव में राजेश्वर मिश्रा, संपूर्णानंद, राकेश गिरी आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


चौरीचौरा : चैंबर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष व व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ट व्यापार बंधु गोरखपुर के सदस्य भुवनपति निराला ने पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में अनंत लाल जायसवाल, सोहन गुप्ता, रवि गुप्ता, विश्वजीत जायसवाल, महेश गुप्ता, रणजीत विश्वकर्मा, अशोक जायसवाल, बलराम जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपियरगंज : क्षेत्र के भाजपा नेता संगम द्विवेदी, सुधीर पांडेय, संजय, मनीष सामंत, ब्रजेश शुक्ला, सुरेंद्र दुबे, सपा के सुरेंद्र यादव, कृष्ण कुमार तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य श्रीनिवास शुक्ला ने शोक व्यक्त किया। कहा कि वह पूर्वांचल की राजनीति के एक स्तंभ थे। उनके निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है।
गोला। बुधवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील गोला में शोक सभा का आयोजन अध्यक्ष रन्तिदेव मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। संचालन मंत्री हरिवंश मणि शर्मा एडवोकेट ने किया।

उरुवा बाजार : पंडित हरिशंकर तिवारी के निधन पर उरुवा बाजार में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में अरुण त्रिपाठी, संजय पांडेय, संत पांडेय, लक्ष्मी पाठक, रिंटू शाही, सुनील तिवारी, विनोद यादव, बंसी पाठक, राहुल, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed