UP Election 2022: 662 बूथों पर वेबकास्टिंग का ट्रायल, कर्मचारियों को दी किट
कंट्रोल रूम में दिखेगी जिले के आधे से अधिक बूथों के मतदान की हर गतिविधि, सभी क्रिटिकल-वल्नरेवल समेत 2513 बूथों की होगी वेबकास्टिंग, 1723 कर्मचारी तैनात।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेबकॉस्टिंग के लिए चयनित 2513 बूथों में से मंगलवार को 662 पर ट्रॉयल हुआ, जो सफल रहा। वहीं विकास भवन सभागार में वेबकॉस्टिंग के लिए तैनात कर्मचारियों को किट दिए गए जिसमें सीसीटीवी कैमरे, स्टैंड आदि जरूरी सामग्री के साथ ही आईडी कार्ड भी शामिल है। तीन मार्च को मतदान खत्म होने के बाद संबंधित कर्मचारियों को पीठासीन अधिकारी से इस बात का प्रमाणपत्र भी लेना पड़ेगा कि वहां लगा सीसीटीवी कैमरा ठीक तरीके से संचालित हुआ।
बता दें कि मतदान वाले दिन जिले के आधे बूथों की हर गतिविधि कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम और रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में दिखाई पड़ेगी। इसके लिए वहां विधानसभा वार दो-दो एलसीडी टीवी लगाई जा रही है। इसमें एक-एक टीवी रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में लगेगी। यही नहीं केंद्रीय निर्वाचन आयोग और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से भी कोई अधिकारी सीधे इन बूथों पर नजर रख सकेगा।
आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी क्रिटिकल एवं वल्नरेवल समेत 60 फीसदी बूथों की लाइव वेबकॉस्टिंग कराई जाएगी। पहले यह संख्या 50 फीसदी तय की गई थी मगर बाद में 10 फीसदी और बढ़ा दी गई। वेबकॉस्टिंग की पूरी व्यवस्था के संचालन के लिए डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर को नोडल बनाया गया है, जबकि 1723 कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। सभी को प्रशिक्षण देने का काम पूरा हो चुका है।
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि सभी संवेदनशील समेत जिले की कुल 2513 बूथों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसका नियंत्रण, कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम से होगा। इसके लिए कंट्रोल रूम में नौ और सभी नौ रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में एक-एक एलसीडी टीवी लगाई जाएगी, जहां इन बूथों की हर गतिविधि दिखाई पड़ेगी। मंगलवार को सभी कर्मचारियों को किट भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
इतने बूथों पर होगी वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था
विधानसभा क्षेत्र बूथों की संख्या तैनात कार्मिकों की संख्या
कैंपियरगंज 277 152
पिपराइच 312 154
गोरखपुर शहर 294 127
गोरखपुर ग्रामीण 276 167
सहजनवां 273 175
खजनी 274 194
चौरीचौरा 220 122
बांसगांव 277 248
चिल्लूपार 310 194
कुल 2513 1723