फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trees fell in the rain; train speeds slowed down.

Gorakhpur News: बारिश में पेड़ गिरे, थमी ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Trees fell in the rain; train speeds slowed down.
गोरखपुर। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों की रफ्तार थम गई। गोंडा-बस्ती रेलखंड में अलग-अलग स्थानों पर सात से आठ पेड़ ट्रैक पर गिर गए। इससे लखनऊ की ओर से गोरखपुर आने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा, जबकि कुछ ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोककर आगे रवाना किया गया। वाराणसी मंडल के भटनी जंक्शन के पास भी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। इस रूट पर भी 10 से ज्यादा पेड़ गिर गए।
विज्ञापन

ट्रैक पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही रेलवे की टीमें मौके पर पहुंचीं। पेड़ों को काटकर ट्रैक से हटाने का काम शुरू किया गया। एक स्थान पर बड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से ओएचई भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसे ठीक करने के लिए टीआरडी और इंजीनियरिंग विभाग की टीमें लगाई गईं। देर रात तक पेड़ काटने और हटाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन


गोरखपुर स्टेशन पर सुबह से ट्रेनों का इंतजार करते रहे यात्री
ट्रेनों के घंटों लेट होने से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई यात्री सुबह से प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। वैशाली एक्सप्रेस करीब छह घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। सीट और कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों में जल्दबाजी भी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम और वॉर रूम में निगरानी बढ़ाई गई

रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम और वॉर रूम में निगरानी बढ़ा दी। ट्रैक पर पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त ओएचई को ठीक करने के बाद ही ट्रेनों को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed