यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कुसम्ही रूट पर गिरा पेड़, रास्ता बदलकर चलीं पांच ट्रेनें
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ की गिरने की सूचना पर तत्काल तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने कड़ी मशक्कत कर पेड़ को हटाया और ओएचई की मरम्मत कराकर दोपहर करीब 12.40 बजे ट्रेनों का संचलन बहाल करा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कैंट-कुसम्ही रेलवे स्टेशनों के बीच ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार पर पेड़ गिर जाने से रेल यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। पेड़ के गिर जाने से अप और डाउन दोनों लाइनें बाधित हो गईं। लाइन ब्लाक होने से कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया तो कुछ बदले रूट से चलाया गया। इससे यात्रियों को भी काफी असुविधा हुई। जिन यात्रियों का टिकट देवरिया से था उन्हें मायूस लौटना पड़ा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ की गिरने की सूचना पर तत्काल तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने कड़ी मशक्कत कर पेड़ को हटाया और ओएचई की मरम्मत कराकर दोपहर करीब 12.40 बजे ट्रेनों का संचलन बहाल करा दिया।
मार्ग परिवर्तन
- लखनऊ से 30 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 02530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे एवं सीवान के रास्ते चलायी गयी।
शार्ट टर्मिनेशन
- बनारस से 30 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05104 बनारस-गोरखपुर स्पेशल देवरिया सदर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की गयी। यह गाड़ी देवरिया सदर से गोरखपुर के मध्य निरस्त रही।
- छपरा से 30 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05105 छपरा-नौतनवा स्पेशल भटनी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की गयी। यह गाड़ी भटनी से नौतनवा के मध्य निरस्त रही।
- सीवान से 30 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05141 सीवान-गोरखपुर स्पेशल नूनखार में शार्ट टर्मिनेट की गयी। यह गाड़ी नूनखार से गोरखपुर के मध्य निरस्त रही।
शार्ट ओरिजिनेशन
- गोरखपुर से 30 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05103 गोरखपुर-बनारस स्पेशल देवरिया सदर स्टेषन से चलायी गयी। यह गाड़ी गोरखपुर से देवरिया सदर के मध्य निरस्त रही।
- नौतनवा से 30 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05106 नौतनवा-छपरा स्पेशल भटनी स्टेशन से चलायी गयी। यह गाड़ी नौतनवा से भटनी के मध्य निरस्त रही।
- गोरखपुर से 30 अगस्त, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05142 गोरखपुर-सीवान स्पेशल भटनी में स्टेषन से चलायी गयी। यह गाड़ी गोरखपुर से भटनी के मध्य निरस्त रही।