{"_id":"63c644c6d01f3e4d4d3a131f","slug":"traveling-by-electric-bus-will-be-expensive-in-gorakhpur-2023-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस से सफर होगा महंगा, तीन किमी यात्रा के लिए अब चुकाने होंगे 10 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस से सफर होगा महंगा, तीन किमी यात्रा के लिए अब चुकाने होंगे 10 रुपये
Tue, 17 Jan 2023 12:18 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:18 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीके तिवारी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस का किराया बढ़ाने से संबंधित पत्र प्राप्त हो चुका है। खिचड़ी मेले के कारण इसे लागू नहीं कराया गया है। जल्द ही समिति की बैठक कर नए किराए को लागू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक बस में सफर करने के लिए जेब और ढीली करनी पड़ेगी। इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति जल्द ही न्यूनतम किराया पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने जा रही है। इसे इसी माह से लागू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
घाटा कम करने के लिए नगरीय विकास निदेशालय ने न्यूनतम यात्री किराया पांच रुपये बढ़ा दिया है। अब तीन किमी तक यात्रा करने पर यात्रियों को 10 रुपये देने होंगे। प्रदेश के अन्य शहरों में नए किराए को लागू कर दिया गया है, लेकिन गोरखपुर में खिचड़ी मेले के कारण इसे लागू नहीं कराया जा सका है। इसी माह लागू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
बता दें कि वर्तमान में जिले के आठ रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। किराया बढ़ने से हर दिन सफर करने वाले लगभग 10 हजार से अधिक लोगों पर इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन
खिचड़ी मेले में लगीं टूरिस्ट बसें
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष मई में 2.92 करोड़ की दो विशेष टूरिस्ट बसें आई थीं। इनका संचालन एयरपोर्ट से रामगढ़ताल और चिड़ियाघर के लिए होना था। लेकिन, आठ महीने बीतने के बाद भी संचालन शुरू नहीं हो सका। अब टूरिस्ट बस को खिचड़ी मेला स्पेशल के रूप में चलाया जा रहा है।
जल्द आएंगी 25 और बसें
महानगर में जल्द ही 25 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। इनके आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 52 हो जाएगी। बसों की संख्या बढ़ने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।