फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Travel will be easier with seven summer special trains

Gorakhpur News: सात समर स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

Thu, 18 Apr 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Travel will be easier with seven summer special trains
फोटो--
विज्ञापन

-रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई ट्रेनें
- लगन में बढ़ गए हैं यात्री, आरक्षित सीट के लिए करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सात समर स्पेशल ट्रेनों को संचालित करने का निर्णय किया है। इससे लगन में यात्रियों की यात्रा आसान होगी। ये ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा अनारक्षित, वलसाड-भागलपुर वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित, अहमदाबाद-गोरखपुर,चंडीगढ़-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर के बीच चलाई जाएंगी।
पूवोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 01143/01144 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 अप्रैल से 16 मई, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी, जबकि गोरखपुर से 20 अप्रैल से 18 मई प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन

05557/05558 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन सहरसा से 18 अप्रैल को तथा नई दिल्ली से 19 अप्रैल को होगा। इस गाडी में अनारक्षित श्रेणी के 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

09015/09015 वलसाड-भागलपुर-वलसाड वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन वलसाड़ से 16 अप्रैल को तथा भागलपुर से 19 अप्रैल को होगा। 09403/09404 अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी का संचालन अहमदाबाद से 17 अप्रैल तथा गोरखपुर से 18 अप्रैल को होगा।
04518/04517 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन चंडीगढ़ से 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को 10 फेरों के लिए किया जाएगा।
01085/01086 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तथा 19 अप्रैल गोरखपुर से चलाई जाएगी।

05303/05304 गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन गोरखपुर से 20 अप्रैल से 29 जून प्रत्येक शनिवार को तथा महबूबनगर से 22 अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को 11 फेरों के लिए किया जाएगा।
05557/05558 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन सहरसा से 18 अप्रैल को तथा नई दिल्ली से 19 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed