फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   travel to Kathmandu by roadways bus In new year 2022

खुशखबर: नए साल में रोडवेज बस से कर सकेंगे काठमांडू का सफर, बैठक में बनी सहमति

Thu, 23 Dec 2021 07:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Dec 2021 07:36 PM IST
सार

नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल की परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बनी सहमति।

विज्ञापन
travel to Kathmandu by roadways bus In new year 2022
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर से काठमांडू की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। नये साल में लोग गोरखपुर से काठमांडू का सफर रोडवेज की बस से कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक में गोरखपुर से काठमांडू बस सेवा को लेकर सहमति बन गई।

विज्ञापन


भारत-नेपाल बस सेवा शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार को नेपाल का एक प्रतिनिधिमंडल मंजूश्री ट्रैवल्स के चेयरमैन छिरी शेरपा के नेतृत्व में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचा और क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी से मुलाकात की। दोनों ओर के अधिकारियों के बीच गोरखपुर से काठमांडू बस सेवा को लेकर वार्ता हुई। जिसके बाद बस गोरखपुर से काठमांडू के बीच बस चलाने को लेकर सहमति बन गई। उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह से गोरखपुर से नेपाल के काठमांडू तक बस सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


बस संचालन के लिए नेपाल मंजू ट्रैवल्स को काडमांडू से बस सेवा चलाने के लिए परमिट मिल चुका है। लेकिन, परिवहन निगम को परमिट नहीं मिल सका है। आरएम पीके तिवारी ने बताया कि परमिट के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही परमिट मिल जाएगी। इस दौरान नेपाल प्रतिनिधिमंडल के डॉयरेक्टर भरत, शंभू अधिकारी, बलराम बराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दो बसें होंगी संचालित

गोरखपुर से नेपाल काठमांडू के बीच दो बसों का संचालन होगा। हालांकि अभी बस का किराया तय नहीं किया गया है। जल्द ही किराया भी तय कर लिया। अधिकारियों की मानें तो बस का किराया कम होगा। लगभग 370 किमी की दूरी 12 घंटे में तय होगी।

गोरखपुर क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि भारत-नोपल बस सेवा बहाल करने के लिए नेपाल प्रतिनिधि मंडल के अधिकारियों वार्ता हुई है। बस सेवा शुरू करने को लेकर सहमति बन गई है। परमिट के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। नये साल में गोरखपुर से काठमांडू के लिए दोनों देशों के बीच बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed