{"_id":"617ba2c3b4ed215b2b4ac22b","slug":"transport-corporation-will-run-200-additional-buses-in-gorakhpur-region-for-passengers-on-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज: पर्व में यात्रियों को घर जाना होगा आसान, चलेंगी 200 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज: पर्व में यात्रियों को घर जाना होगा आसान, चलेंगी 200 बसें
Fri, 29 Oct 2021 12:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:59 PM IST
सार
दिवाली एवं छठ पर्व के मद्देनजर इस बार गोरखपुर परिक्षेत्र में 200 बसें चलाई जाएंगी। ये बसें दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज सहित अन्य शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने व आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र में 200 अतिरिक्त बसें चलाएगा। ये बसें 2 से 11 नवंबर के बीच संचालित की जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बसों का संचालन कराने के लिए सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक स्टेशन प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि दिवाली एवं छठ पर्व के मद्देनजर इस बार गोरखपुर परिक्षेत्र में 200 बसें चलाई जाएंगी। ये बसें दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज सहित अन्य शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही लोकल रुटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने वर्कशॉप के जिम्मेदारों को बसों के शीशे, लाइट, दरवाजे, इंजन आदि को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर परिवहन निगम चालकों व परिचालकों के साथ ही वर्कशॉप कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देगा। यह व्यवस्था 2 से 11 नवंबर के बीच लागू होगी। बताया कि इस अवधि में बिना छुट्टी लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों, चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि निगम की ओर से दी जाएगी।