{"_id":"69616309fc5346c9560af381","slug":"transport-buses-for-magh-mela-can-be-booked-from-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1191975-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माघ मेला के लिए आज से बुक कर सकेंगे परिवहन की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माघ मेला के लिए आज से बुक कर सकेंगे परिवहन की बस
विज्ञापन
प्रयागराज जाने के लिए 50 यात्रियों के जत्थे के लिए एक साथ बुक कर सकेंगे बस
प्रयागराज के लिए निगम 13 जनवरी से चलाएगा 450 बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। माघ मेला को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। शनिवार से माघ मेला के लिए परिवहन निगम की बसों की बुकिंग पूरे क्षेत्र से शुरू कर दी गई है। प्रयागराज के झूसी जाने वाले श्रद्धालु अब 52 सीटर बस को 50 यात्रियों के जत्थे के लिए बुक करा सकेंगे। इस व्यवस्था से धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और बड़े समूहों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, समूह बुकिंग के लिए निर्धारित शुल्क और नियमों के तहत आवेदन किया जा सकता है। गोरखपुर से झूसी के लिए 413 रुपये किराया है। बताया जा रहा है कि बुक की गई बसें तय समय और स्थान से यात्रियों को सीधे प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र तक पहुंचाएंगी। इससे यात्रियों को अलग-अलग साधनों की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
यह बस श्रद्धालुओं को वहां से लाने का इंतजार करेगी। जत्थे के सभी लोग पहुंचने पर यह बस प्रयागराज से यात्रियों को लेकर चलेगी। वहीं माघ मेला के मुख्य स्नान पर्वों को देखते हुए परिवहन निगम 13 जनवरी से प्रयागराज के लिए करीब 450 अतिरिक्त बसें संचालित करेगा। इन बसों का संचालन परिवहन निगम के क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु आसानी से माघ मेला पहुंच सकें।
विज्ञापन
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों के संचालन की विशेष योजना बनाई गई है। बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारी, सूचना काउंटर और सहायता डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा की सुविधा मिलेगी।