फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Transgenders create ruckus in the name of festival, snatch money from shopkeeper

Gorakhpur News: त्योहारी के नाम पर किन्नरों का हंगामा, दुकानदार से छीना-झपटी

Tue, 03 Mar 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Transgenders create ruckus in the name of festival, snatch money from shopkeeper
भीटी रावत में जबरन वसूली का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

सहजनवां। क्षेत्र के भीटी रावत में शनिवार को टाइल्स की एक दुकान पर पहुंचे कुछ किन्नरों पर त्योहार के नाम पर जबरन वसूली और छीना-झपटी करने का आरोप है। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही सभी आरोपी कार से भाग गए। पीड़ित ने अज्ञात किन्नरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।
जानकारी के अनुसार, भीटी रावत निवासी एवं सनातन धर्म उत्थान संगठन के संयोजक विनोद अग्रहरी की चौराहे पर टाइल्स की दुकान है। आरोप है कि शनिवार को चारपहिया वाहन से पहुंचे कुछ किन्नर दुकान पर आए और त्योहार के नाम पर रुपये की मांग करने लगे। दुकानदार ने 50 रुपये देने की बात कही, लेकिन आरोप है कि किन्नर दो हजार रुपये की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

विरोध करने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि मौजूद किन्नरों ने दुकानदार के बेटे की बाइक की चाबी तक छीन ली। इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी किन्नर वाहन से भाग निकले। थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed