{"_id":"6454245c992d29653a0e2f84","slug":"transformer-of-khutbhar-village-changed-supply-restored-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-152267-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खुटभार गांव का ट्रांसफार्मर बदला, आपूर्ति बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खुटभार गांव का ट्रांसफार्मर बदला, आपूर्ति बहाल
Fri, 05 May 2023 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 05 May 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
चार दिन से बिजली गुल रहने से परेशान थे ग्रामीण
चिल्लूपार। क्षेत्र के खुटभार गांव में बीते 30 अप्रैल को ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण परेशान थे। अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो बृहस्पतिवार को बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर बदलवा कर आपूर्ति बहाल कर दी। इससे ग्रामीणों को राहत मिली है।
विद्युत उपकेंद्र कल्यानपुर-मठिया से बिजली आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर जल जाने की शिकायत ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार की, लेकिन आश्वासन ही मिलता रहा। अमर उजाला ने एक मई के अंक में '' ट्रांसफार्मर जला, 60घरों की बिजली गुल और 4 मई के अंक में नहीं बदला गया चार दिनों से जला ट्रांसफार्मर, शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। बिजली निगम के अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार की सुबह जला ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी।
गांव के कुंवर भारतेंदु सिंह, शैलेश यादव, राधेश्याम पांडेय, बनवारी गुप्ता, सोमनाथ पासवान, शशिपाल सिंह, रोशन सिंह, रामप्रवेश यादव, लालबहादुर यादव आदि ने अमर उजाला की सराहना की। जेई शशांक गौड़ ने बताया कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को ही प्रयास किया गया, किंही करणों से नहीं लग पाया। बृहस्पतिवार सुबह ही वहां ट्रासफार्मर उपलब्ध कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।