फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trains will run between Delhi and Mumbai from March 1 to 22 on Holi.

Gorakhpur News: होली पर एक से 22 मार्च तक दिल्ली-मुंबई के लिए चलेंगी ट्रेनें

Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Trains will run between Delhi and Mumbai from March 1 to 22 on Holi.
- रेल प्रशासन तैयार कर रहा शेड्यूल, गोरखपुर होकर चलेंगी 10 से ज्यादा ट्रेनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए होली पर एक से 22 मार्च के बीच पूर्वोत्तर रेलवे से 62 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें करीब 10 से ज्यादा ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी, जबकि पांच ट्रेनें गोरखपुर से ही चलाई जाएंगी। ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली, मुंबई और पंजाब रूट पर जाएंगी।


गोरखपुर में वाशिंग पिट का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते ट्रेनों की धुलाई में दिक्कत आएगी। इसलिए यहां से ट्रेनें कम ही चलेंगी, लेकिन इस रूट से होकर जाने वाली ट्रेनों की संख्या ज्यादा रहेगी। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, काठगोदाम, छपरा स्टेशनों से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता सहित देश के विभिन्न नगरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed