फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trains will run at a gallop after construction of third line

बदल रहा है गोरखपुर: तीसरी लाइन पर मार्च के बाद सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें, आउटर पर नहीं रुकेंगी

Mon, 11 Sep 2023 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Sep 2023 10:22 AM IST
सार

वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने कहा कि गोरखपुर कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में चल रहे नॉन इंटरलॉक का कार्य 11 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद गोरखपुर कैंट से कुसम्ही खंड पर रेल यातायात सामान्य हो जाएगा। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Trains will run at a gallop after construction of  third line
कैंट -कुसम्ही तीसरी लाइन का काम पूरा करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डोमिनगढ़ से कुसम्ही तक बिछाई जा रही तीसरी लाइन का काम पांच चरणों में पूरा होगा। मार्च तक होने वाले इस कार्य के चलते अलग-अलग तारीखों में लखनऊ-गोरखपुर-छपरा रेल मार्ग पर ब्लॉक लेना पड़ेगा। जब ब्लॉक लिया जाएगा तो ट्रेनें फिर निरस्त होंगी और यात्रियाें को दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी। लेकिन इसके बाद ट्रेनों के संचलन में कोई बाधा नहीं आएगी। तीसरी लाइन से मालगाड़ी और ट्रेनों को गुजारने में आसानी होगी। इससे प्लेटफाॅर्म खाली रहेंगे और पास के स्टेशनों पर ट्रेनों को काफी देर तक रोकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


गोरखपुर स्टेशन से हर दिन 150 से अधिक ट्रेनें और 40 से ज्यादा मालगाड़ियां चलती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह के वक्त दिल्ली से गोरखपुर होकर बिहार जाने वाले ट्रेनों के आने के समय होती है। ट्रैक खाली नहीं होने के चलते डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन के बीच रोकना पड़ता है। इसी तरह बिहार और वाराणसी की तरफ से आने वाले ट्रेनों को भी कैंट, पिपराइच, कुसम्ही आदि स्टेशनों पर रोक दी जाती हैं।
विज्ञापन


इस वजह से समय से चलने वाली ट्रेनें भी गोरखपुर जंक्शन आते-आते देर हो जाती थीं। इसे देखते हुए वर्ष 2021 में डोमिनगढ़-गोरखपुर-कुसम्ही के बीच तीसरी लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा जंगल नकहा में कार्गो स्टेशन बन जाने के बाद गोरखपुर-जंगल नकहा रेल लाइन के दोहरीकरण को भी मंजूरी दे दी गई। इसके लिए कुल 186 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। अब इस पर काम शुरू हुआ है, जो मार्च तक पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अगले महीने डोमिनगढ़ स्टेशन पर शुरू होगा काम

Trains will run at a gallop after construction of  third line
कैंट स्टेशन का पुराना भवन टूटेगा। - फोटो : अमर उजाला।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, दोहरीकरण व तीसरी लाइन का पूरा काम मार्च 2024 में पूरा होगा। इस योजना के पहले चरण का काम जंगल नकहा स्टेशन पर दूसरी लाइन बिछाने का था, जिसे पूरा कर लिया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में कुसम्ही से गोरखपुर कैंट तक का काम चल रहा है। इसके चलते मेगा ब्लॉक लिया गया है।

तीसरे चरण मेंं अक्तूबर में डोमिनगढ़ स्टेशन पर तीसरी लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। चौथे चरण में दिसंबर में डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन के बीच और पांचवे चरण में जनवरी में गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन का काम पूरा किया जाएगा। मार्च तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करना है।

वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने कहा कि गोरखपुर कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में चल रहे नॉन इंटरलॉक का कार्य 11 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद गोरखपुर कैंट से कुसम्ही खंड पर रेल यातायात सामान्य हो जाएगा। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed