फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trains will also run on third line from Domingarh to Kusmhi on new year in Gorakhpur

गोरखपुर: नए साल पर डोमिनगढ़ से कुसम्ही तक तीसरी लाइन पर भी दौड़ेंगी ट्रेनें, दोहरीकरण के लिए मिले 62 करोड़ रुपये

Sun, 06 Feb 2022 09:07 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 09:07 AM IST
सार

गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेनों के संचालन में आसानी होगी। गोरखपुर कैंट-वाल्मीकि नगर रेल लाइन के लिए पांच करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। जबकि बुढ़वल-गोण्डा तीसरी लाइन के लिए 640 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

विज्ञापन
Trains will also run on third line from Domingarh to Kusmhi on new year in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले साल यानी 2023 में डोमिनगढ़ से कुसम्ही तक तीसरी लाइन पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इसके साथ ही गोरखपुर-नकहा जंगल के बीच डबल लाइन भी बीच जाएगी। इन परियोजनाओं के लिए बजट में 62 करोड़ मिले हैं।

विज्ञापन


पूर्वोतर रेलवे में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण में सबसे अधिक बजट, रेल लाइनों के दोहरीकरण के लिए है। इस बार एनई रेलवे को दोहरीकरण के लिए 2192 करोड़ का बजट मिला है। 2021 में यह राशि 1786 करोड़ रुपये थी।  डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी लाइन व गोरखपुर-नकहा जंगल दोहरीकरण के लिए बजट मिलने से कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन


21.15 किमी लंबी है डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी लाइन
डोमिनगढ़ से कैंट स्टेशन होकर कुसम्ही तक तीसरी लाइन 21.15 किमी लंबी है। इसके बनने से आउटर पर ट्रेनें खड़ी नहीं होंगी। मालगाड़ियां भी फर्राटे से गंतव्य को रवाना हो जाएंगी। पिछले बजट में तीसरी लाइन के लिए 105 करोड़ रुपये मिला था। जिसके बाद काम शुरू कराया गया। इस परियोजना को 2016 के बजट में मंजूरी दी गई थी। इस बार इस लाइन के लिए 62 करोड़ रुपये मिले हैं। अब तक 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट, एस्केलेटर लगेंगे, धार्मिक स्थानों को महत्व
बजट 2021-22 में पूर्वोतर रेलवे पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर एवं आधुनिक बनाने के लिए 422.9 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत चिह्नित स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर के साथ ही साथ स्थानीय वस्तुशिल्प, धार्मिक स्थानों के अनुरूप स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारी कल्याण के लिए  20.7 करोड़ तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण में 2.6 करोड़ खर्च किए जाएंगे।                                  

दोहरीकरण के लिए मिला बजट

  • लाइन                                            बजट
  • छपरा-बलिया 65 किमी                            55 करोड़
  • बलिया-गाजीपुर 65.1 किमी                        280 करोड़
  • वाराणसी-माधोसिंह-प्रयागराज 120 किमी     150 करोड़
  • फेफना-इंदारा-मऊ-शाहगंज 150 किमी        260 करोड़
  • औड़िहार-जौनपुर 59 किमी                      63 करोड़
  • गोरखपुर-वाल्मीकिनगर 87 किमी             05 करोड़
  • मल्हौर-डॉलीगंज 12 किमी                          20.7 करोड़
  • भटनी-औड़िहार 125 किमी                         350 करोड़
  • रोजा-सीतापुर-बुढ़वल 18 किमी             604 करोड़
  • औड़िहार-गाजीपुर 40 किमी                       87 लाख
  • डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी- गोरखपुर-नकहा दूसरी लाइन- 62 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed