{"_id":"65610378e8225d488b0c046a","slug":"trains-stopped-for-one-minute-due-to-kartik-fair-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-379176-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार्तिक मेले के चलते ट्रेनों का एक मिनट दिया गया ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार्तिक मेले के चलते ट्रेनों का एक मिनट दिया गया ठहराव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के अवसर पर यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 26 व 27 नवंबर को कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव करने का आदेश दिया है। अलग-अलग रेलखंडों पर यह ठहराव दिया जाएगा।
मुजफ्फरपुर-सोनपुर रेल खंड के रामदयालुनगर, तुर्की, कुढ़नी, गरौल, भगवानपुर, सराय एवं घोसवर स्टेशन पर 26 नवंबर को बरौनी-गोंड़िया एक्सप्रेस, दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस का एक मिनट का ठहराव होगा। इन्हीं स्टेशनों पर 27 नवंबर को रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस का एक मिनट का ठहराव किया जाएगा।
सोनपुर-छपरा रेल खंड पर रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस का ठहराव 27 नवंबर को परमानंदपुर, नया गांव, शीतलपुर, अवतारनगर, बड़ा गोपाल एवं गोल्डेनगंज स्टेशन पर एक मिनट के लिए किया जाएगा। कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस भी इन स्टेशनों पर एक मिनट रुकेगी। दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस और हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस का ठहराव भी 27 नवंबर को एक मिनट के लिए किया जाएगा।