{"_id":"6549f27829815195c60c9ed9","slug":"trains-run-from-ppganj-on-badhni-route-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक: बढ़नी रूट पर पीपीगंज से चलाई गईं ट्रेनें, इस वजह से किया गया था रि-शिड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक: बढ़नी रूट पर पीपीगंज से चलाई गईं ट्रेनें, इस वजह से किया गया था रि-शिड्यूल
Tue, 07 Nov 2023 01:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:46 PM IST
सार
पीपीगंज स्टेशन पर सोमवार को भी यात्रियों की भीड़ सामान्य रही। नियमित यात्रा करने वाले ब्रजेश, रामसुंदर आदि ने बताया कि इस ट्रेन के पहले से ही पीपीगंज से चलने की जानकारी थी, इसलिए वे लोग नकहा जंगल की बजाय पीपीगंज स्टेशन पर आ गए थे।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्माणाधीन मानीराम ओवरब्रिज पर गर्डर लांचिंग के चलते सोमवार को जंगल नकहा से चलने वाली अधिकांश ट्रेनों को पीपीगंज स्टेशन से चलाया गया। मंगलवार को यह ट्रेनें फिर जंगल नकहा से चलेंगी।
विज्ञापन
ओवरब्रिज निर्माण के लिए सोमवार को पॉवर ब्लॉक लिया गया था। इसकी सूचना रेलवे की तरफ से पहले ही दी गई थी। सोमवार को 05470 व 05471 नकहा जंगल-नौतनवा पैसेंजर नकहा जंगल की जगह पीपीगंज से चलाई गई। वहीं 05376 और 05377 नकहा जंगल-नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी आनंदनगर से नौतनवा के बीच चली।
विज्ञापन
पीपीगंज स्टेशन पर सोमवार को भी यात्रियों की भीड़ सामान्य रही। नियमित यात्रा करने वाले ब्रजेश, रामसुंदर आदि ने बताया कि इस ट्रेन के पहले से ही पीपीगंज से चलने की जानकारी थी, इसलिए वे लोग नकहा जंगल की बजाय पीपीगंज स्टेशन पर आ गए थे। रेल कर्मियों ने बताया कि ब्लॉक केवल एक दिन के लिए ही था। मंगलवार से इस रूट की सभी ट्रेनों का संचालन अपने पूर्व निर्धारित समय से होगा।
विज्ञापन