फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trains coming from Delhi and Mumbai to gorakhpur are full at festival

त्योहार में दिल्ली और मुंबई से आने की सोच रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, आसान नहीं होगा ट्रेन का सफर

Thu, 06 Aug 2020 04:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Aug 2020 04:41 PM IST
सार

  • 14 नवंबर को दीपावली और 20 को है छठ
  • वैशाली में नो रूम, गोरखधाम व बिहार संपर्क क्रांति में वेटिंग ज्यादा

विज्ञापन
Trains coming from Delhi and Mumbai to gorakhpur are full at festival
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावली और छठ में इस बार घर ट्रेन से पहुंचना लोगों के लिए आसान नहीं होगा। पहले से ही सीमित ट्रेनें चल रही हैं और इसका असर ट्रेनों की बुकिंग में भी दिखने लगा है। आठ नवंबर से 22 नवंबर तक दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है। वहीं छठ में आने के लिए ट्रेनों में जगह ही नहीं है।

विज्ञापन


बिहार जाने वाली ट्रेनों में मारामारी ज्यादा है। छठ 20 नवंबर को है। वैशाली एक्सप्रेस में 16, 17 और 18 नवंबर को नो-रूम की स्थिति है। इसी तरह गोरखधाम एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में वेटिंग 100 से ज्यादा है, जिसके कंफर्म होने की गुंजाइश नहीं है। रेलवे ने अभी और ट्रेनें चलाने की घोषणा नहीं की है। यानी जो ट्रेनें चल रही हैं, उन्हीं में सफर करना होगा।
विज्ञापन


 इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं। वहीं मुश्किल यह है कि अभी तक वेटिंग टिकट वालों को सफर की अनुमति नहीं दी गई है। कोरोना के चलते बसों की संख्या भी सीमित है। ऐसे में त्योहार में घर पहुंचने में मुश्किलें हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed