फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Training will be provided in smart factory, AI, industrial automation, and digital control system technologies.

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में स्थापित होगा ''सेंटर फार स्मार्ट प्रोसेस इंडस्ट्रीज''

Wed, 17 Jun 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Training will be provided in smart factory, AI, industrial automation, and digital control system technologies.
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अब उद्योग जगत में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इसके लिए उन्हें स्मार्ट फैक्टरी, एआई, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन व डिजिटल कंट्रोल सिस्टम का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए ''''सेंटर फॉर स्मार्ट प्रोसेस इंडस्ट्रीज'''' की स्थापना की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस परियोजना की अनुमानित पूंजीगत लागत करीब 5.08 करोड़ रुपये है। इस केंद्र को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने की योजना है। इसका का प्रस्ताव है। इसके वित्तपोषण के लिए पीएम-उषा, एआईसीटीई, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व व उद्योग साझेदारी के माध्यम से संसाधन जुटाने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन


इस योजना में बदलती तकनीकी दुनिया में विद्यार्थियों को भविष्य की स्मार्ट इंडस्ट्री के अनुरूप प्रतिस्पर्धी बनाने की योजना तैयार की गई है। आज रासायनिक, पेट्रोकेमिकल, ऊर्जा, उर्वरक व तेल एवं गैस उद्योग तेजी से डिजिटल तकनीक को अपना रहे हैं। ऐसे में इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं रह गया है। अपडेट व्यावहारिक ज्ञान जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों का दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रस्तावित केंद्र में विद्यार्थियों को एस्पेन प्लस, एस्पेन हाईसिस, एएनएसिस, मैटलैब/सिमुलिंक, पीएलसी, स्काडा, डिस्ट्रिब्यूटेड कंट्रोल सिस्टम, इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स, डिजिटल ट्विन और एआई आधारित प्रोसेस कंट्रोल सिस्टम पर काम करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्र वास्तविक उद्योगों की समस्याओं पर आधारित प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।

सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी होंगे संचालित
विश्वविद्यालय की ओर से सेंटर के सहारे अल्पकालिक सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे। इनमें स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डेटा एनालिटिक्स, इंडस्ट्रियल आटोमेशन और एआई आधारित औद्योगिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्योगों के साथ संयुक्त शोध परियोजनाएं, तकनीकी परामर्श और नवाचार आधारित गतिविधियां संचालित की जाएंगी।




बोलीं कुलपति
यह केंद्र विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ेगा। इससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी और पूर्वांचल तकनीकी नवाचार का मजबूत केंद्र बन सकेगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
- प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा, कुलपति,
एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed