फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Training and vaccination will be held at Muslim Musafirkhana on Tuesday from 9.30 am.

Gorakhpur News: टीकाकरण के लिए आएं तो दस्तावेज साथ लाएं

Tue, 17 Feb 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Training and vaccination will be held at Muslim Musafirkhana on Tuesday from 9.30 am.
- मंगलवार को मुस्लिम मुसाफिरखाना में सुबह साढ़े नौ बजे से होगा प्रशिक्षण और टीकाकरण
विज्ञापन

- पासपोर्ट, आधार के साथ मेडिकल स्क्रीनिंग और मेडिकल रिपोर्ट साथ लाना जरूरी

गोरखपुर। हज 2026 में जनपद से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 17 फरवरी 2026 मंगलवार को प्रशिक्षण व टीकाकरण कैंप आयोजित किया जाएग। इसमें शामिल होने के लिए कवर नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, ब्लड ग्रुप प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मेडिकल स्क्रीनिंग सर्टिफिकेट, मेडिकल रिपोर्ट एवं कोविड-19 वैक्सीन प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना आवश्यक दस्तावेजों के प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी।
खादिमुल हुज्जाज कमेटी के प्रबंधक अल्हाज फरीदउद्दीन अहमद ने बताया कि यह कैंप हज कमेटी द्वारा नामित प्रशिक्षण स्थल मुस्लिम मुसाफिर खाना, पुलिस लाइन गोरखपुर में सुबह 9:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। कैंप में हज यात्रियों को यात्रा संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा और जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा उनका टीकाकरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

हज ट्रेनर इमरानुल्लाह अंसारी ने सभी हज यात्रियों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेने व टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हज यात्रा से पूर्व प्रशिक्षण और टीकाकरण अनिवार्य प्रक्रिया है। समिति ने महिला हज यात्रियों से टीकाकरण के दिन ढीली आस्तीन वाले कपड़े पहनकर आने की सलाह दी है, ताकि इंजेक्शन लगाने में सुविधा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed