फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trainee Deputy Collectors visited GIDA and took information about the management arrangements.

Gorakhpur News: प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने किया गीडा का भ्रमण, प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी

Wed, 10 Jun 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Trainee Deputy Collectors visited GIDA and took information about the management arrangements.
गोरखपुर। प्रदेश में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 20 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों के दल ने मंगलवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गीडा क्षेत्र में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का अवलोकन किया। वहां संचालित उत्पादन एवं प्रबंधन व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। दल ने वरुण बेवरेज सहित अन्य प्रमुख इकाइयों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भ्रमण के बाद गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुज मलिक ने प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, औद्योगिक विकास की रणनीतियों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से गीडा की विभिन्न विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार और क्षेत्र में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। गीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) रामप्रकाश ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को औद्योगिक विकास प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने गीडा के विकास मॉडल को समझा और यह देखा कि गोरखपुर किस प्रकार तेजी से औद्योगिक एवं आर्थिक प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed