फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   21 pairs of trains canceled from today 12 pairs will run on diverted route

यात्रीगण ध्यान दें: आज से 21 जोड़ी गाड़ियां निरस्त, 12 जोड़ी चलेंगी बदले मार्ग से; यहां देखें पूरी लिस्ट

Mon, 07 Aug 2023 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Aug 2023 11:05 AM IST
सार

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कैंट यार्ड रिमाडलिंग होने के पश्चात सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित हो जाएगा। तीसरी लाइन के निर्माण से ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी। इसलिए गोरखपुर स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
21 pairs of trains canceled from today 12 pairs will run on diverted route
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Shutterstock

विस्तार

ट्रेनों के संचालन को आसान बनाने के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बिछाई जा रही तीसरी लाइन के लिए यार्ड रिमाडलिंग का कार्य सोमवार से शुरू होगा। 30 अगस्त तक चलने वाले इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते गोरखपुर स्टेशन से गुजरने वाली 21 जोड़ी ट्रेनों को 30 अगस्त तक के लिए निरस्त किया गया है। इसके अलावा 12 जोड़ी ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।

विज्ञापन


बैतालपुर से खलीलाबाद के बीच तीसरी रेल लाइन का निर्माण होना है। पहले चरण में अभी कुसम्ही से गोरखपुर कैंट तक लाइन बिछाने का काम हुआ है। अब कैंट स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम को नए कमरे में शिफ्ट किया जाना है।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कैंट यार्ड रिमाडलिंग होने के पश्चात सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित हो जाएगा। तीसरी लाइन के निर्माण से ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी। इसलिए गोरखपुर स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस की रंगीन पुस्तकों का कमाल, डेढ़ साल में बिकीं 1.75 लाख प्रतियां

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • 7 से 30 अगस्त तक वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस, छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस।
  • 8 से 31 अगस्त गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस।
  • 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 एवं 30 अगस्त को बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस।
  • 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 एवं 30 अगस्त को मुजफ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस।
  • 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 अगस्त को छपरा-मथुरा जंक्शन एक्सप्रेस।
  • 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 अगस्त को मथुरा जंक्शन- छपरा एक्सप्रेस।
  • 07, 12, 14, 19, 21 एवं 26 अगस्त को आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस।
  • 08, 13, 15, 20, 22 एवं 27 अगस्त को बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ।
  • 09, 16 एवं 23 अगस्त को सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस।
  • 10, 17, 24 अगस्त को आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस।
  • 10, 17 एवं 24 अगस्त को कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस।
  • 11, 18 एवं 25 अगस्त को आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस।
  • 11, 18 एवं 25 अगस्त को जम्मू तवी-बरौनी एक्सप्रेस।
  • 13, 20 एवं 27 अगस्त को बरौनी-जम्मू तवी एक्सप्रेस।
  • 14, 21 एवं 28 अगस्त को गुवाहाटी-जम्मू तवी एक्सप्रेस।
  • 18 एवं 25 अगस्त तथा 01 सितम्बरको जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस।
  • 19 से 29 अगस्त तक दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस ।
  • 19 से 29 अगस्त तक अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस।
  • 24 से 30 अगस्त तक गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस।
  • 20 एवं 27 अगस्त को सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस।
  • 21 एवं 28 अगस्त को अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस।
  • 28 अगस्त को गोमतीपुर-कामाख्या एक्सप्रेस।
  • 29 अगस्त को कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस।
  • 09, 16 एवं 23 को चलने उदयपुर सिटी-गुवाहाटी विशेष गाड़ी।
  • 13, 20 एवं 27 अगस्त को गुवाहाटी-उदयपुर सिटी विशेष गाड़ी।
  • 09, 16 एवं 23 अगस्त को अमृतसर-न्यू जलपाई गुडी विशेष गाड़ी।
  • 12, 19, 26 अगस्त को कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी।
  • 14, 21 एवं 28 अगस्त को अमृतसर-कटिहार विशेष गाड़ी।
  • 07 से 30 अगस्त तक गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी।
  • 20 से 30 अगस्त तक सीवान-नकहा जंगल-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी।
  • 20 से 30 अगस्त तक गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी।
  • 20 से 30 अगस्त तक गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी।
  • 20 से 30 अगस्त तक गोरखपुर-सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed