फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   train transport

Gorakhpur News: छह में चार राजधानी बसें बंद, दूसरे रूटों पर लगा रहीं दौड़

Thu, 14 Sep 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 14 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
train transport
जून में गोरखपुर परिक्षेत्र को मिली थीं 16 राजधानी एक्सप्रेस बसें
विज्ञापन

राप्तीनगर डिपो की चारों बसें बंद, सिर्फ लखनऊ तक हो रहा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महंगे किराए के कारण यात्री नहीं मिलने से राप्तीनगर डिपो की चार राजधानी एक्सप्रेस बसें बंद हो गईं। बंद बसें दूसरे रूट पर दौड़ लगा रही हैं।
गोरखपुर परिक्षेत्र को जून माह में 16 राजधानी एक्सप्रेस बसें मिली थीं। इसमें राप्तीनगर डिपो को चार और गोरखपुर डिपो को दो बसें मिलीं थीं। ये बसें यात्रियों को सामान्य बसों की तुलना में लखनऊ एक घंटे और दिल्ली तीन घंटे से चार घंटे पहले पहुंचा रही थीं। नॉन स्टाप होने और सामान्य बस से 10 फीसदी किराया अधिक होने के कारण लखनऊ तक की सवारी किसी तरह मिल जा रही थी, लेकिन राजधानी बसों को दिल्ली की सवारी नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद राप्तीनगर डिपो ने अपनी चारों राजधानी एक्सप्रेस बसों का संचालन दिल्ली रूट पर बंद कर दिया और इन बसों को ज्यादा लोड वाले रूटों पर लगा दिया। वहीं गोरखपुर डिपो से लखनऊ के लिए संचालित हो रही दोनों राजधानी बसें लखनऊ के लिए संचालित हो रही हैं।

...

कम हो सकता है किराया
लखनऊ तक सफर के लिए साधारण बस से 458 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं राजधानी बस से सफर करने पर यात्री को 505 रुपये चुकाने पड़ते हैं। दिल्ली के लिए साधारण बस का किराया 1,248 रुपये है, राजधानी बस से यात्रियों को 1,386 रुपये किराया देना पड़ता है। लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में राजधानी बसों का किराया अधिक होने और स्टॉपेज कम होने से सवारी नहीं मिलने की बात सामने आई थी। ऐसे में बस के किराया कम करने को लेकर मंथन चल रहा है। जल्द ही राजधानी बसों का किराया कम हो सकता है। इससे जो बसें बंद हुई हैं, उनका संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


...

कोट
दिल्ली रूट की राजधानी एक्सप्रेस बसों के लिए सवारी नहीं मिल रही थी। लिहाजा इन बसों को बंद कर दूसरे रूटों पर लगा दिया गया है। किराया कम होने पर फिर से बसों को संचालित करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एके सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, राप्तीनगर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed