फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   train transport

Gorakhpur News: गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी

Thu, 24 Aug 2023 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
train transport
गोरखपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के पोवारखेड़ा-जुझारपुर स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉक कार्य एवं इटारसी जंक्शन-भोपाल के मध्य सड़क उपरिगामी पुल का निर्माण कार्य के कारण हैदराबाद से 25 अगस्त को चलने वाली हैदराबाद-गोरखपुर एवं गोरखपुर से 27 अगस्त को चलने वाली गोरखपुर-हैदाराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस का अस्थाई रूप से यात्रा विस्तार भी किया गया है। लखनऊ से 25 अगस्त से 31 अक्तूबर तक चलने वाली लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस लखनऊ से 7 बजे चलेगी। वाराणसी से 12.05 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 12.20 बजे पहुंचेगी। वाराणसी से 25 अगस्त से 31 अक्तूबर तक चलने वाली वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से 17.30 बजे प्रस्थान कर एवं वाराणसी से 17.50 बजे छूटकर लखनऊ 22.50 बजे पहुंचेगी। वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस और बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस के समय में भी संशोधन किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

--------
गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी रविवार को जाएगी

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 27 अगस्त को चलाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर से सुबह 8:30 बजे चलकर यह ट्रेन दूसरे दिन शाम 4.25 बजे बांदा टर्मिनस पहुंचेगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18 तथा एसएलआरडी के 02 सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed