फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Train movement affected due to farmer agitation in Punjab, eight trains canceled, 12 will run midway

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित, आठ ट्रेनें निरस्त, 12 बीच रास्ते से चलेंगी

Fri, 23 Oct 2020 02:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Train movement affected due to farmer agitation in Punjab, eight trains canceled, 12 will run midway
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन सामान्य नहीं हो पाया है। इसकी वजह से यात्रियों की दिक्कत बढ़ जाएगी। रेल प्रशासन ने आठ ट्रेनें निरस्त कर दी हैं जबकि 12 ट्रेनों को बीच के रास्ते तक ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं हैं निरस्त
  • चंडीगढ़ से 22 अक्तूबर से चार नवंबर तक 04924 चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल
  • गोरखपुर से 23 अक्तूबर से पांच नवंबर तक 04923 गोरखपुर-चंडीगढ स्पेेशल
  • गोरखपुर से 26 अक्तूबर तक 02587 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल
  • जम्मूतवी से 31 अक्तूबर को 02588 जम्मूतवी-गोरखपुर स्पेशल
  • भागलपुर से 29 अक्तूबर को 05097 भागलपुर-जम्मूतवी स्पेशल
  • जम्मूतवी से 27 अक्तूबर को 05098 जम्मूतवी-भागलपुर स्पेशल
  • अमृतसर से 21 अक्तूबर से 4 नवंबर तक 04624 अमृतसर-सहरसा स्पेशल
  • सहरसा से 22 अक्तूबर से 5 नवंबर तक 04623 सहरसा-अमृतसर स्पेशल

शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिनेशन

  • जयनगर से 22 अक्तूबर से 03 नवंबर तक 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेशल अंबाला में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह अंबाला से अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी।
  • अमृतसर से 22 अक्तूबर से 04 नवंबर तक चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल अंबाला से चलाई जाएगी। यह अमृतसर से अंबाला के बीच निरस्त रहेगी।
  • जयनगर से 22 अक्तूबर से 03 नवंबर तक 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल अंबाला में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अंबाला से अमृतसर के बीच यह निरस्त रहेगी।
  • अमृतसर से 22 अक्तूबर से 04 नवंबर तक 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल अंबाला से चलाई जाएगी। अमृतसर से अंबाला के बीच यह निरस्त रहेगी।
  • न्यू जलपाईगुड़ी से 22 अक्तूबर से 03 नवंबर तक 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल सहारनपुर में शॉर्ट-टर्मिनेट होगी। यह सहारनपुर से अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी।
  • अमृतसर से 21 अक्तूबर से 04 नवंबर तक 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल सहारनपुर से चलाई जाएगी। यह अमृतसर से सहारनपुर के बीच निरस्त रहेगी।
  • न्यू जलपाईगुड़ी से 22 अक्तूबर से 04 नवंबर तक 02407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल अंबाला में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह अमृतसर से अंबाला के बीच निरस्त रहेगी।
  • अमृतसर से 22 अक्तूबर से 04 नवंबर तक चलने वाली 02408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल अंबाला से चलाई जाएगी। यह अंबाला से अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी।
  • डिब्रूगढ़ से 20 अक्तूबर से 03 नवंबर तक 05933 डिब्रूगढ़-अमृतसर स्पेेशल अंबाला में शार्ट टर्मिनेट होगी। अमृतसर से अंबाला के बीच निरस्त रहेगी।
  • अमृतसर से 23 अक्टूबर से 04 नवम्बर, 2020 तक चलने वाली 05934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ विषेष गाड़ी अंबाला से चलायी जायेगी। यह गाड़ी आंशिक रूप से अंबाला से अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी।
  • जयनगर से 21 अक्तूबर से 03 नवंबर तक 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल दिल्ली में शार्ट-टर्मिनेट होगी। दिल्ली से अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी।
  • अमृतसर से 21 अक्तूबर से 04 नवंबर तक 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल दिल्ली से चलाई जाएगी। यह अमृतसर से दिल्ली के बीच निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन
डिब्रूगढ़ से 03 नवंबर तक 05909 डिब्रूगढ-लालगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग रोहतक-भिवानी-हिसार-हनुमानगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी।
लालगढ़ से 04 नवंबर तक 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़-हिसार-भिवानी-रोहतक के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed