{"_id":"65f9ee9ca4452ad6e000b956","slug":"train-carrying-army-goods-derails-in-bagaha-passengers-create-ruckus-in-paniyahwa-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-502763-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सेना का सामान लेकर जा रही ट्रेन बगहा में डिरेल, पनियहवा में यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सेना का सामान लेकर जा रही ट्रेन बगहा में डिरेल, पनियहवा में यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
नियहवा स्टेशन पर हंगामा करते यात्री।
करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही जननायक, डायवर्ट होने की सूचना पर यात्रियों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सेना का सामान लेकर राजस्थान से पश्चिमी बंगाल जा रही मालगाड़ी गोरखपुर-नरकटियागंज रूट के बगहा स्टेशन के पास ट्रेन डिरेल हो गई। इसकी वजह से इस रूट पर पीछे आ रही जननायक एक्सप्रेस को पनियहवा स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन को डायवर्ट कर छपरा के रास्ते भेजने की सूचना पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। आरपीफ और जीआरपी जवानों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद जननायक एक्सप्रेस को वापस कप्तानगंज के रास्ते भेजा गया।
मंगलवार शाम करीब सात बजे बगहा स्टेशन के पास आर्मी का सामान लेकर जा रही मालगाड़ी ट्रेन के तीन डिब्बे बेपटरी हो जाने से गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर ट्रेनों का संचालन रोका गया। उस समय अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस गोरखपुर से पनियहवा स्टेशन पर पहुंच गई थी। करीब डेढ़ घंटे बाद यात्रियों को पता लगा कि यह ट्रेन छपरा के रास्ते जाएगी। ट्रेन में सवार बगहा और बेतिया के यात्रियों ने इस पर हंगामा शुरू कर दिया।
उनका कहना था कि रूट डायवर्ट होने से वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाएंगे। आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पनियहवा स्टेशन मास्टर विकास ने बताया कि रूट ब्लॉक होने के चलते इसे डायवर्ट किया गया है।