{"_id":"6a08daee1334689d4c010753","slug":"trailer-hits-bike-and-car-crushes-teenager-to-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1323493-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेलर ने बाइक और कार को टक्कर मारते हुए किशोरी को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेलर ने बाइक और कार को टक्कर मारते हुए किशोरी को कुचला, मौत
विज्ञापन
गोला। गोला कस्बे के चंद चौराहा के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब सामान लेकर साइकिल से घर लौट रही 13 वर्षीय शीतल मोदनवाल को अनियंत्रित ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक, ट्रेलर लेकर भगा निकला।
मिली जानकारी के अनुसार, अहिरौली गांव निवासी शीतल मोदनवाल अपने मामा विशाल के घर चंद चौराहे के पास रहकर पढ़ाई करती थी। वह शाम को साइकिल से सामान लेने गई थी। घर लौटते समय यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले एक बाइक और कार को टक्कर मारी और उसके बाद साइकिल सवार किशोरी को चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय किशोरी को को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि ट्रेलर की तलाश की जा रही है। अन्य थानों को भी सूचना दी गई है। मृतका कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।