फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tragic Accident in Gorakhpur, Two Killed in Bike Crash En Route to Wedding news in Hindi

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: गोरखपुर में 2 बाइक आमने-सामने टकराई, दो युवकों ने गंवाई जान-दर्दनाक हादसा

Sat, 09 May 2026 03:28 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 09 May 2026 03:28 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि रात करीब दस बजे मोहनापुर गांव के पास बंधे पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेलवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायलों को सरकारी वाहन से एम्स ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने देवेंद्र सिंह और भोलू को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Tragic Accident in Gorakhpur, Two Killed in Bike Crash En Route to Wedding news in Hindi
मृतक भोलू व देवेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खोराबार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची बेलवार पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायलों को एम्स पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खोराबार थाना क्षेत्र के छितौना निवासी 16 वर्षीय भोलू पुत्र धर्मेंद्र अपने साथी करन उर्फ बृजेश पुत्र बृजभान निवासी कुई बाजार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वहीं बरसाइत निवासी 24 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र अजीत कुमार सिंह बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रात करीब दस बजे मोहनापुर गांव के पास बंधे पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बेलवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायलों को सरकारी वाहन से एम्स ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने देवेंद्र सिंह और भोलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल करन उर्फ बृजेश का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया।

विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार दोपहर परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक भोलू अपने परिवार में दो बहनों रागनी और आरोही से बड़ा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वहीं देवेंद्र सिंह अविवाहित था।

उसका बड़ा भाई अरुण मजदूरी कर परिवार चलाता है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा है। बेलवार चौकी इंचार्ज मणि प्रसाद ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक युवक की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed