फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic system will be changed in the city today, vehicles will not be able to go sailing

Gorakhpur News: शहर में आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, नौकायन नहीं जा सकेंगे वाहन

Thu, 15 Aug 2024 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic system will be changed in the city today, vehicles will not be able to go sailing
नौका विहार पर भीड़ जुटने की संभावना, पार्किंग का किया गया इंतजाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस पर बृहस्पतिवार को शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नौका विहार जाने वाले रास्ते पर वाहनों को ले जाने पर रोक रहेगी। इसके लिए डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था हुई है। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जगह जगह बैरियर लगाकर चेकिंग भी की जाएगी। डायवर्जन का पालन नहीं करने वालों का चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा।

यातायात पुलिस से जारी सूचना के अनुसार देवरिया, खोराबार एवं चिड़ियाघर की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन पैडलेगंज से नौकायन की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को पैडलेगंज से सिक्सलेन हाईवे पर एसबीआई प्रशासनिक भवन मोड़ से थाना रामगढ़ताल से हनुमान मंदिर तिराहा होकर भेजा जाएगा। इसी तरह से देवरिया, खोराबार एवं चिड़ियाघर की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन हनुमान मंदिर तिराहा से नौकायन की तरफ जाने के बजाय हनुमान मंदिर तिराहा से थाना रामगढ़ताल होते हुए सिक्सलेन पर आकर अपने स्थान पर जाएंगे।
विज्ञापन


पैडलेगंज से नौकायन घूमने जाने वाले लोगों के चार पहिया वाहन बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह मोड़ से आगे नहीं जाएंगे। प्रेक्षागृह मोड़ से डायवर्जन करके वाहनों को प्रेक्षागृह के सामने व चारों तरफ खाली स्थानों पर खड़ा कराया जाएगा। सर्किट हाउस मोड़ से नौकायन की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के जाने पर रोक रहेगी। सर्किट हाउस मोड़ से आगे नौकायन की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहन सर्किट हाउस के सामने खाली मैदान में पार्क होंगे। पैडलेगंज से नौकायन की तरफ जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, कार्मिशियल वाहन एवं बसें प्रतिबंधित रहेंगी। इन वाहनों को चंपा देवी पार्क से डायवर्ट करके चंपा देवी पार्क में खड़ा कराया जाएगा। सर्किट हाउस पार्किंग एवं बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पार्किंग के भर जाने पर पैडलेगंज से नौकायन की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को चंपा देवी पार्क मोड़ से डायवर्जन करके चंपा देवी पार्क में ही खड़ा कराया जाएगा। इसके अलावा हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास तिराहा से नौकायन घूमने आने वाले लोगों के चार पहिया और दो पहिया वाहनों को ट्रांसफार्मर तिराहा से नौकायन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में खड़ा कराया जाएगा। यहां पार्किंग के भर जाने पर किसी भी चार पहिया वाहन को हनुमान मंदिर तिराहा से नौकायन की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
यहां की गई वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था
महंत दिग्विजयनाथ पार्क में चार पहिया वाहन, सर्किट हाउस मुख्य द्वार के बगल में दो पहिया वाहन, बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने, पीछे व बगल में चार पहिया वाहन पार्किंग और चंपा देवी पार्क में ऑटो, ई-रिक्शा और बसों की पार्किंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed