फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic system of Gorakhpur city will be changed on Chhath Puja

Chhath puja 2021: छठ पूजा पर बदली रहेगी गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था, यहां देखिए पूरा डायवर्जन

Mon, 08 Nov 2021 08:40 PM IST
vivek shukla gorakhpur
gorakhpur Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Nov 2021 08:40 PM IST
सार

बुधवार को दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक डायवर्जन रहेगा। बृहस्पतिवार की भोर में दो बजे से सुबह 10 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
 

विज्ञापन
Traffic system of Gorakhpur city will be changed on Chhath Puja
गोरखपुर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छठ पर्व के अवसर पर महानगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू होगा। बुधवार को दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक और बृहस्पतिवार की भोर में दो बजे से सुबह 10 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा। एसपी यातायात इंदूप्रभा सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन को प्रभावी बनाने के लिए सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
  • संतकबीर नगर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को सहजनवा बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां एवं जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • बड़हलगंज से आने वाले वाहनों को बाघागाड़ा स्थित फोरलेन से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • देवरिया से आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहा फोरलेन, बाघागाड़ा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • शहर से लखनऊ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
  • नौसड़ चौराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहा एवं कालेसर होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
  • दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा एवं साइकिल से आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
  • घोष कम्पनी से नखास तक तथा घोष कम्पनी से रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
  • अलहदादपुर तिराहा से घण्टाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
  •  नार्मल टैकसी स्टैण्ड से पाण्डेयहाता, घण्टाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
  •  नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
  •  हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घण्टाघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे।
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
  • विजय .चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
  • खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
  • घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
  • लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
  • फलमंडी चैराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
  • जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
  • मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
  • सभी प्रकार के राजकीय वाहन एवं प्राइवेट वाहन सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुये चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाइपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी, फातिमा अस्पताल, खजांची चौराहा होते हुये भगवानपुर के रास्ते बरगदवा चौकी होकर फरेन्दा सोनैली की तरफ जाएंगे। रोडवेज एवं एम्बुलेन्स जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जाएगा।
  • फरेंदा, पीपीगज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। ये वाहन बरगदवा तिराहे से फर्टिलाइजर, झुंगिया होते हुये खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी चौराहा बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुये देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed