फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   traffic system Monitoring started by CCTV in gorakhpur

शहर के इन पांच चौराहों पर नहीं मिलेगा जाम, तैयार किया गया ये खास सिस्टम

Mon, 16 Mar 2020 11:21 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Mar 2020 11:21 AM IST
सार

  • शहर के पांच चौराहों पर अब सीसीटीवी की नजर
  • इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ने शुरू किया काम
  • 2.82 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया सिस्टम

विज्ञापन
traffic system Monitoring started by CCTV in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के पांच चौराहों पर यातायात व्यवस्था की निगरानी सीसीटीवी के जरिए शुरू हो गई है। यातायात कार्यालय में इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से फिलहाल मोहद्दीपुर, काली मंदिर, कचहरी, बेतियाहाता और नौसड़ चौराहे पर ट्रैफिक की निगरानी की जा रही है। इससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, बल्कि चौराहों और आसपास की किसी भी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।  
विज्ञापन


शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए करीब 2.82 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) तैयार किया गया है। यह सिस्टम तीन तरीके से काम करेगा। पहला, इसके अंतर्गत सीसीटीवी कैमरे से ट्रैफिक की निगरानी होगी। दूसरा, इसमें लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से चौराहों पर गाड़ियों की गलत पार्किंग या जाम को कंट्रोल रूम से देखकर एनाउंस कर यातायात को सुचारु किया जाएगा। और तीसरा, सिटी सर्विलांस की मदद से किसी भी आपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


इन नौ चौराहों पर लगाए जाने हैं ट्रैफिक सिग्नल
गोलघर काली मंदिर, कचहरी चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, नौसड़ तिराहा, मोहद्दीपुर चौराहा (इन चौराहों पर हो चुकी है शुरुआत), पैडलेगंज, रूस्तमपुर, ट्रांसपोर्टनगर और गणेश चौक।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि शहर के पांच चौराहों पर रविवार से आईटीएमएस ने काम करना शुरू कर दिया है। ट्रैफि क सिग्नल कंट्रोल किए जाने के लिए यातायात कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed