फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic signal will remain closed in the afternoon to prevent heat stroke

Gorakhpur News: हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए दोपहर में बंद रहेगा ट्रैफिक का सिग्नल

Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Traffic signal will remain closed in the afternoon to prevent heat stroke
मैनुअल हो जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था, दिन में डेढ़ से ढाई मिनट तक चलने वाली ट्रैफिक लाइटों का समय भी घटाने की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हीट स्ट्रोक (लू) से लोगों को बचाने के लिए ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइट का सिग्नल दोपहर 12 से तीन बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था मैनुअल तरीके से संचालित किया जाएगा। साथ ही दिन के समय जिन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल का समय डेढ़ से ढाई मिनट का है उसे घटाकर 30 से 40 सेकेंड किया जाएगा, ताकि लोगों को चौराहों पर देर तक न खड़ा होना पड़े। प्रशासन ने नई व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है।
इस संबंध में आपदा प्रभारी व एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने यातायात विभाग समेत अन्य विभागों को भी पत्र जारी किया है। वहीं जाम से बचने के लिए नगर निगम और जीडीए से भी कार्यों बदलाव करने का अनुरोध किया गया है। एडीएम ने बताया कि यातायात विभाग से यह भी अपील की गई है कि वे इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से जन समुदाय को लू प्रकोप से बचाव के लिए जागरूक करें। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से व्यापारियों व प्रतिष्ठित जनसमुदाय से चौराहों पर नि:शुल्क शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन


सुबह या रात में होगा नंदानगर में दीवाल पेंटिंग का काम
आपदा विभाग ने जीडीए से अनुरोध किया है कि वे एम्स और एयरपोर्ट के बीच में पड़ने वाले नंदानगर अंडरपास की दीवारों में कराए जा रहे म्यूरल पेंटिंग का काम सुबह या रात में कराया जाए। दिन में काम कराए जाने की वजह से वहां जाम की स्थिति बन जा रही है जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और लू के बीच खड़ा होना पड़ रहा है। प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह का कहना है कि ज्यादातर काम समाप्त हो चुका है। जो बचा है, उसे सुबह के वक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम से की गई यह अपील-
चौराहों व बाजारों में टैंकर के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति

चौराहों के पास अस्थाई छायादार शरणालयों की स्थापना

स्थापित रैन बसेरों को शेल्टर होम के रूप में प्रयुक्त किया जाए

सार्वजनिक पेयजल स्रोतों की मरम्मत व उन्हें क्रियाशील रखा जाए

सार्वजनिक स्थलों पर कराए जा रहे निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव कराया जाए

नगर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नि:शुल्क ओआरएस का वितरण कराया जाए

कोट-
लोगों को लू से बचाने के लिए दोपहर के समय ट्रैफिक व्यवस्था मैनुअल चलाने और दिन में जिन चौराहों में सिग्नल का समय डेढ़ से ढाई मिनट का है उसे घटाने के लिए यातायात विभाग से अनुरोध किया गया है। इसी तरह जीडीए और नगर निगम से भी कुछ जरूरी बदलाव के लिए अनुरोध किए गए हैं। अपील से जुड़ा पत्र संबंधित विभागों को पहुंचा दिया गया है।

- राजेश कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी आपदा/ एडीएम
0
ट्रैफिक सिग्नल दिन में मैनुअल संचालित करने या समय सीमा में बदलाव करने के संबंध में आपदा विभाग के सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। यातायात पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एमपी सिंह, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed