फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   traffic police school Program in Gorakhpur

ट्रैफिक पुलिस की पाठशाला: 'ट्रैफिक नियम का पालन करें, कम हो जाएंगी समस्याएं'

Fri, 25 Feb 2022 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Feb 2022 02:43 PM IST
सार

चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में दी गई यातायात नियमों की जानकारी, एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी।

विज्ञापन
traffic police school Program in Gorakhpur
ट्रैफिक पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सड़क पर आवागमन के दौरान होने वाली समस्याओं का समाधान केवल नियमों का पालन करने से ही हो सकता है। लोग खुद नियमों का पालन करें तो अधिकांश समस्याओं का समाधान स्वत: हो जाएगा। जो लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ा करते हैं, दूसरों को सबसे अधिक नसीहत भी वही देते हैं। ये बातें एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को शहर के चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित ट्रैफिक पुलिस की पाठशाला को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


छात्रा गरिमा सिंह ने सड़क पर लगने वाले जाम से संबंधित सवाल किया तो एसपी ट्रैफिक ने जवाब दिया कि वाहन चालकों के व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। शहर के प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न फ्री की व्यवस्था की गई है, जिसकी जानकारी भी लोगों को दी गई है। इसके बावजूद मोड़ पर लोग वाहन खड़ा करते हैं। चलते वक्त पीछे वाला वाहन चालक आगे वाले के इतने करीब तक पहुंच जाता है कि अगर अचानक ब्रेक लगाना पड़े तो हादसा तय है। जो व्यापारी दिन भर जाम की समस्या गिनाते हैं, उन्हीं की दुकान के आगे पार्किंग की जगह नहीं होती।
विज्ञापन


लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सामान की खरीदारी करते हैं। छात्रा निगार आफताब ने चुनाव में सुरक्षा से संबंधित सवाल उठाया तो एसपी ट्रैफिक ने कहा कि जिले में 35 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लग रही है। क्यूआरटी व स्थानीय पुलिस भी अलग से निगरानी करेगी। अर्द्धसैनिक बलों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सबकी निगरानी के लिए दूसरे प्रांत से स्वतंत्र प्रेक्षक भी आए हैं। वे अपनी रिपोर्ट सीधे निर्वाचन आयोग को भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

साइबर क्राइम से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी

एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के उपायों की भी जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन समेत बेटियों की सुरक्षा के लिए चलाए गए अन्य नियमों की चर्चा के दौरान एसपी ट्रैफिक ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। अगर कोई ऐसी घटना हो तो इसकी सूचना 1970 नंबर पर दें। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. अपर्णा मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन डॉ. प्रियतोष मिश्र ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रेखा रानी शर्मा, प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, डॉ. आस्था प्रकाश, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. वीरेंद्र गुप्ता, डॉ. इतेंद्रधर दूबे अन्य लोग मौजूद रहे।

बोलीं बेटियां
यातायात नियमों की जानकारी मिली। चालान होने पर कितना जुर्माना देना होगा, कहां संपर्क करना होगा, अब इस विषय पर दूसरों को भी बता सकती हैं। सीट बेल्ट लगाकर ही चार पहिया वाहन चलाएं, इसकी अनिवार्यता है।-नव्या वर्मा,  बीए

 लालबत्ती का पालन नहीं करने पर क्या दिक्क्त हो सकती है, इसकी जानकारी रोचक थी। यातायात जागरुकता से खुद के अलावा दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है। इसलिए लोगों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। -अंकिता जायसवाल, बीएड

सुरक्षित वाहन चालन की चर्चा से नई जानकारी मिली। यातायात नियमों का पालन हर किसी को करना चाहिए। हेलमेट लगाकर ही दोपहिया वाहन चलाना है। इससे हादसों के दौरान हमारे सिर की सुरक्षा रहती है। ऐसी सतर्कता बेहद जरूरी है।-सागरिका सिंह, बीएड

इस पाठशाला में यातायात नियमों के साथ-साथ मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया। ऐसे कार्यक्रमों से विषयों की अतिरिक्त जानकारी भी मिलती है। हम सभी को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए देशहित में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।-श्वेता मिश्रा, बीएड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed